25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश

बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना हुई। तीन वर्षीय मासूम अवंतिका, जिसे छत पर खेलते समय बिच्छू ने काट लिया था, इलाज के दौरान एंबुलेंस के इंतजार में तड़पकर दम तोड़ दिया।

बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

मासूम के पिता अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात 8:30 बजे उनकी बेटी अवंतिका को बिच्छू ने काट लिया। वह उसे तुरंत पीएचसी लेकर पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण अरविंद को बेटी को बाइक पर ले जाना पड़ा। जिला अस्पताल पहुँचने पर मामूली इलाज के बाद बच्ची को कानपुर रेफर किया गया, लेकिन एक बार फिर एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, और मासूम ने तड़पकर दम तोड़ दिया।

बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

अरविंद ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में बाहर की दवाइयाँ लिखी गईं और 108 एंबुलेंस को चार बार कॉल करने के बाद भी सेवा समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। मासूम की मौत के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। अरविंद की पत्नी गीता इस घटना से बेहद दुखी हैं, और उनकी नवजात बेटी अनाया की देखभाल में भी कठिनाई हो रही है। 108 एंबुलेंस प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

शराब घोटाला मामला: सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दाखिल की नई शिकायत, कहा- समन का नहीं कर रहे पालन

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

डीएम अनुराग पटेल नें भांजा फावड़ा : अधिकारियों से भी कराया श्रमदान

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश हो गये मुग्ध : विद्यालय की साइंस लैब देख बोले “वाह भाई वाह”

ब्रेकिंग न्यूज़