![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
लखनऊ। इंडिगो एयरलाइंस के आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सरोजनीनगर थाने में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर धमकी देने वाले छह अलग-अलग अकाउंट हैडलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस धमकी का खुलासा इंडिगो एयरलाइंस के असिस्टेंट मैनेजर जतिन भाटिया की शिकायत के बाद हुआ।

जतिन भाटिया, जो आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी के निवासी हैं, ने बताया कि एक्स पर हाल ही में इंडिगो को बम धमकी से संबंधित संदेश मिले। इन संदेशों में अलग-अलग अकाउंट हैडलरों ने आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इन धमकियों के कारण विमानों के संचालन में बाधाएं आ रही हैं। यात्रियों और हवाईअड्डा प्रबंधन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धमकी मिलने के बाद से विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है, जिसके चलते कई उड़ानों में देरी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर संभव एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने साइबर विशेषज्ञों की मदद से धमकी देने वालों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
