- विनोद मिश्रा
बांदा | सीसीटीवी और धर्मकांटा शोपीस साबित हो रहे हैं। नियम-कायदे को ठेंगे पर रखे खदान संचालक मनमर्जी पर उतारू हैं। शाम ढलते ही ओवरलोड वाहनों की कतार गवाह है कि अवैध खनन और ओवरलोडिग पर लगाम नहीं लग पा रही है।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने कनवारा और अछरौड़ खदान के पास निरीक्षण किया। कतार से निकल रहे ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। संबंधित थानों में 17 वाहन सीज कराए गए। सभी ओवरलोड पाए गए थे। इधर, टीम के पहुंचते ही कई चालक वाहन को खड़ा कर मौके से भाग निकले।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने मंगलवार देर शाम ग्राम अछरौड़ के खंड संख्या-एक व ग्राम कनवारा के खंड संख्या- एक में मौरंग के खनन पट्टा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। अछरौड़ में 13 ट्रक व कनवारा में चार ट्रक ओवरलोड पाए गए। सभी 17 ट्रकों में परिवहन पास में अंकित मात्रा से अधिक मौरंग लोड थी। खनिज अधिकारी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से लगभग पांच लाख दस हजार राजस्व की प्राप्ति होगी। पट्टाधारक को भी नोटिस देकर शास्ति की धनराशि जमा कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
