- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बबेरू में फुफेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रही किशोरी को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर ज्यादा चोट आई ।

उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आवागमन बहाल हो सका। बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी जयपाल की 16 वर्षीय पुत्री मुन्नी अपने फुफेरे भाई पवन की शादी में शामिल होने खरौली गांव गई थी।
शादी की सारी रस्में पूरी हो जाने पर एक सप्ताह बाद बुधवार को दोपहर पवन (22) के साथ बाइक पर वापस अपने घर जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के खरौली व बेर्रांव के बीच दीनानाथ डिग्री कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। पीछे बैठी मुन्नी बाइक से उछलकर बस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा फुफेरा भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

चालक बस लेकर घटनास्थल से भाग निकला। कमासिन थाना पुलिस ने पकड़कर बस कब्जे में ले ली। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लगभग आधे घंटे में जाम खत्म करा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
