City News Uttar Pradesh
अभियंताओं का ऐलान: विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं रुका तो होगा "बड़ा आंदोलन"
उत्तर प्रदेश

अभियंताओं का ऐलान: विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं रुका तो होगा “बड़ा आंदोलन”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने विद्युत विभाग के निजीकरण के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय प्रांगण में एकत्र होकर अपनी असहमति प्रकट की। इस दौरान सभी अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। सभा की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ अभियंता वी.के. पांडे ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव ख्वाजाउद्दीन ने किया। सभा में उपस्थित अभियंताओं ने एक सुर में विद्युत विभाग के निजीकरण को न केवल कर्मचारियों बल्कि आम जनता के लिए भी हानिकारक बताया।

अभियंताओं का ऐलान: विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं रुका तो होगा "बड़ा आंदोलन"

सभा में मौजूद अभियंताओं ने कहा कि सरकार का यह कदम सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है। निजीकरण से जहां बिजली की दरें बढ़ेंगी, वहीं कर्मचारियों के हितों को भी गंभीर चोट पहुंचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निजीकरण की प्रक्रिया विभाग की स्थिरता को खतरे में डाल रही है और इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर भी पड़ेगा। सभा में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने निजीकरण प्रक्रिया को रोका नहीं तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

बिजली निजीकरण का मुद्दा प्रदेश भर में गर्माया: कर्मचारियों ने आर-पार के संघर्ष का किया एलान

अभियंताओं ने सरकार से यह अपील की कि वे जनता और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करें। विरोध प्रदर्शन में जिले के प्रमुख अभियंता कांता प्रसाद, रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, आसाराम, गया प्रसाद, सविंद्र पटेल, शैलेंद्र कुमार, और अजय कनौजिया समेत दर्जनों अभियंता शामिल हुए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में हुई चार मौतों के परिजनों से मिले : दिया सांतवना

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें दी खुशखबरी : एक अप्रैल से अब किसानों के लिये मुफ्त बिजली

विधायक प्रकाश केन की बाढ़ से बचाने को बने ढाल : किया पूजन औऱ शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़