City News Uttar Pradesh
अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना
उत्तर प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 15 वर्ष का कठोर कारावास : न्यायालय ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाना कालिंजर में पंजीकृत अभियोग में विवेचक और अभियोजक की प्रभावी पैरवी से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 15 वर्ष का कठोर कारावास और 50 हजार रुपए की सजा से दंडित किया है।
जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के विरुद्ध किए गए अपराधों में पंजीकृत अभियोग में नामित अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा रही है। सोमवार को थाना कालिंजर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय द्वारा 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दण्डित किया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 15 वर्ष का कठोर कारावास : न्यायालय ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
15 years rigorous imprisonment for raping minor: Court also imposed a fine of Rs 50,000

गौरतलब हो कि इस संबंध में थाना कालिंजर में 363, 328, 376, 3/4 पाक्सो एक्ट’पंजीकृत किया गया था। विवेचना निरीक्षक अरविन्द कुमार त्रिवेदी कर रहे थे। विवेचक द्वारा प्रभावी पैरवी से न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा अभियोजक सुनील कुमार गुप्ता द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के परिणामस्वरुप सोमवार को अभियोग में नामित अभियुक्त सन्ता उर्फ सन्त कुमार पुत्र रजवा निवासी नीबी थाना कालिंजर को न्यायालय द्वारा 376 भादवि में 15 वर्ष के कठोर कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना, पाक्सो एक्ट में 08 वर्ष के कारावास व 10 हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित किया गया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh

‘मैं रानी से बहुत प्यार करता हूं’… लिख साली के प्रेम में जीजा ने करवा चाैथ पर दी जान …

City News Uttar Pradesh

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh

News : बैंक मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा, ‘किसान बीमा’ की एक करोड़ 36 लाख  रकम कर दी ट्रांसफर

परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें घोसी चुनाव में सपा की उड़ाई नींद: भाजपा के बने ट्रंप कार्ड !

ब्रेकिंग न्यूज़