31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगरा की अदालत में किया समर्पण, जारी हुआ था गैर जमानती वारंट…

 

आगरा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी. अजय कुमार लल्लू के खिलाफ 7 जनवरी को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. कांग्रेस नेता अजय लल्लू कोर्ट के बुलाने पर नहीं पहुंचे थे जिसके बाद गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. अजय कुमार लल्लू से एबीपी गंगा ने बातचीत की. बातचीत के दौरान अजय लल्लू ने कहा कि कोर्ट का सम्मान करते हुए वो बुधवार को हाजिर हुए हैं और उन्हें कोर्ट ने जमानत दी है.


लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
दरअसल, मई महीने में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार और कांग्रेस के बीच बस सियासत जबरदस्त तरीके से देखने को मिली थी. ऐसे में भरतपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा थाना फतेहपुर सीकरी में दर्ज हुआ था. एक अन्य मामले में लखनऊ ले जाकर उन्हें जेल भेज दिया गया था. एक महीने तक वो जेल में भी रहे. उसी मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में आज उन्होंने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई.


कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है
अजय कुमार लल्लू ने किसानों के मुद्दे पर कहा पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हीं लोगों को कमेटी में रखा है जो किसान बिल के समर्थन में रहे हैं. ऐसे में किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी पूरी तरह खड़ी हुई है. वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से एमएलसी चुनाव में 2 प्रत्याशी खड़े करने पर उनका कहना है कि अभी तक समाजवादी पार्टी से कोई चर्चा नहीं हुई है. लखनऊ जाकर ही आगे की रणनीति तय होगी कि समर्थन करना है या नहीं.


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh

घुमंतू गिरोह का ‘हाई-प्रोफाइल’ जाल ‘बेनक़ाब’ : लाखों की ‘ठगी’ का हुआ खुलासा, 4 गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाजपा ने सातवें चरण के लिए तैयार किया मेगा प्लान: पूर्वांचल की सीटों पर बनाई खास रणनीति

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘दो टूक’ : अब नहीं चलेगी ‘कागजी कसरत’, अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा

City News Uttar Pradesh Desk

मोहन साहू सपा में बनें ‘अछूत’: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं ‘थाम’ रहा हाथ, सबने किया ‘किनारा’

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़