- विनोद मिश्रा
बांदा । अपर मुख्य सचिव कृषि ने कहा कि कृषि के उत्थान के लिए सरकार की ओर से विश्वविद्यालय की हर संभव मदद की जा रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। यह कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि आवागमन की सुविधा से कृषि विपणन बेहतर हो जाएगा।

कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले के दूसरे दिन प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ.देवेश चतुर्वेदी ने मेले का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किए गए मेले की सराहना की। कहा कि बुंदेलखंड में कृषि को बेहतर बनाने के लिए सरकार कृषि विश्वविद्यालय की हर संभव मदद कर रही है। बुंदेलखंड के विकास पर विशेष जोर है। एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। इससे आवागमन की सुविधा अच्छी होगी। यह कृषि उत्पादों के विपणन में बेहद सहायक होगा। यहां की फसलों को मूल्य अच्छा मिलेगा। किसानों से कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। शोध शिक्षा व प्रसार के क्षेत्र में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के किए जा रहे प्रयासों की भी अपर मुख्य सचिव ने सराहना की। कहा कि कुलपति डॉ.यूएस गौतम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय तेजी से प्रगति कर रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
