City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : 100 साल से भी ज्यादा पुराना है मास्क का इतिहास…

 

– श्वसन तंत्र संबंधी हर बीमारियों को फैलने से रोकता है मास्क

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मास्क का उपयोग किया जाए या नही और किस परिस्थिति में किया जाए, यह पिछले एक साल से सबसे बड़ी सार्वजनिक चर्चा और राजनीतिक बहस का विषय है। कोविड के आते ही मास्क एक नए चलन के रूप में विकसित हुआ। लेकिन मास्क का इतिहास आज का नहीं बल्कि 100 साल से भी ज्यादा पुराना है।


इंडियन जर्नल आफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित हुए संस्करण फेस मास्क- कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक जरूरी हथियार’ में बताया गया है कि मास्क का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 19-10-11 के बीच चीन में फैले प्लेग महामारी के दौरान हुआ था। इस महामारी के दौरान बीमारी से बचाव में जुटी टीम ने अनुभव किया कि इस बीमारी का प्रसार हवा के माध्यम से हो सकता है और इसलिए मरीजों को क्वारंटाइन करने के अलावा लोगों को पतले कपड़े या पट्टी से बने मास्क (गौज मास्क) पहनने की सलाह दी गई। वर्तमान समय में मास्क को बस कोविड से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि मास्क न सिर्फ कोविड बल्कि श्वसन तंत्र से संबन्धित उन सभी बीमारियों को फैलने से रोकता है, जो खांसने या छींकने के जरिये निकले ड्रोपलेट्स से फैलती है।

सीएमओ डा. एनडी शर्मा बताते हैं कि अक्सर टीबी के मरीजों को हम खांसते वक्त मुंह पर कपड़ा रखकर खांसने की सलाह देते हैं। जबकि यदि टीबी से संक्रमित मरीज मास्क का प्रयोग करने लगे तो टीबी के प्रसार को कई हद तक रोका जा सकता है। आईजेएमआर में प्रकाशित हुए संस्करण में कहा गया है कि मास्क संक्रमित बूंदों के प्रसार को रोकने का बेहद सस्ता और आसान तरीका है और खासकर यह भीड़-भाड़ वाली जगहों के लिए काफी प्रभावी हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश का ‘युद्धस्तरीय’ एक्शन: क्षतिग्रस्त ‘रपटे’ की 24 घंटे में ‘मरम्मत’ के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh Desk

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !

City News Uttar Pradesh

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का अधिकारियों को सख्त निर्देश: चकबंदी कार्यों में लाये “तेजी”

City News Uttar Pradesh

यूपी की सियासत में केशव इन, दिनेश आउट : दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य को क्यों रखा गया बरकरार ?

वारदात : आधी रात 58 साल के वृद्ध ने पत्नी को हथौड़े से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपित चार बेटियों की कर चुका है शादी

ब्रेकिंग न्यूज़