City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : वैक्सीनेशन को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिया निर्देश…

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन चला रहा है। इस बीच सीएम योगी का संदेश आया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि वैक्सीन उपलब्ध कराने में पूरी पारदर्शिता रखें। आम और ख़ास में भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ के लोहिया संस्थान में वैक्सीन का ट्रायल देखने के लिए पहुंचे और अफसरों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से निर्धारित क्रम के अनुसार बारी आने पर ही वैक्सीन लगाई जाएं। सबसे पहले नौ लाख हेल्थ वर्करों को, इसके बाद आवश्यक सेवाओं के लोगों और फिर पचास साल से ऊपर की उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाए।

राजधानी में इन अस्पतालों में चला ड्राई रन
लखनऊ में केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल, लोक बंधु अस्पताल के अलावा माल, मलिहाबाद, इंदिरा नगर, काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहारा हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल और एरा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है।

मकरसंक्रांति से प्रदेश में वैक्सीनेशन
आपको बता दें सीएम योगी ने गोरखपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मकरसंक्रांति से प्रदेश में वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसी को लेकर पूरे में तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही हैं। सीएम खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

City News Uttar Pradesh

लापरवाही पर आठ ग्राम पंचायत सहायकों के विरुद्ध पद मुक्त की कार्यवाई

Banda : डीएम आनंद सिंह एलर्ट, शहर में 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू …

बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी, 2017 में मिली थी हार

City News Uttar Pradesh

बलिया  : पिता ने दो पुत्रों के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीटकर, बड़े बेटे को उतारा मौत के घाट … 

डीएम नगेंद्र पेंशनरों की समस्याओं पर संवेदनशील: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़