City News Uttar Pradesh
मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान
उत्तर प्रदेशराजनीति

मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

अयोध्या। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। इंटरनेट मीडिया पर आरोपों से जुड़े वीडियो का जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर की ओर से खंडन किया गया। 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद के बीच रहा। मौलिक अधिकार पार्टी के रामनरेश चौधरी, राष्ट्रीय जनवादी की सुनीता, आजाद समाज पार्टी के संतोष कुमार, अरविंद कुमार, कंचनलता, भोलानाथ, वेदप्रकाश व संजय पासी भी चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं ने इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। मतदान के लिए 255 मतदान केंद्र व 414 मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदान समाप्ति के बाद राजकीय इंटर कॉलेज में ईवीएम को जमा करने पोलिंग पार्टियां पहुंचने लगी हैं।

मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

कड़ी सुरक्षा में मतगणना के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करवाया जा रहा है। 414 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम जमा करनी हैं। रात 12 बजे तक इनके जमा होने की संभावना है। मतदान के लिए दो सुपर जोन, चार जोन व 41 सेक्टर बनाये गए थे। 210 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग, 25 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी, 71 मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर, नौ उड़नदस्ता, नौ स्टेटिक निगरानी टीमें व छह वीडियो निगरानी टीमें लगी थीं। मतगणना की तैयारी, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा व ईवीएम जमा आदि की व्यवस्था का एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधानसभा : किस दल से किसको टिकट, चर्चायें घमासान …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश के बोल ने छुआ दिल: मंत्री नहीं, पुत्र हूँ आपका, जनता से संवाद में हुए ‘भावुक’

City News Uttar Pradesh

नमामि गंगे योजना ‘फेल’ ? कागजों में बह रहा पानी, हकीकत में ‘बूंद-बूंद’ को तरस रहे ग्रामीण ?

City News Uttar Pradesh

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh

निजी वाहन फिटनेस सेंटरों में ‘लूट’ का आरोप: व्यापार मंडल ने ‘सीएम’ तक पहुंचाई आवाज

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति द्वारा लापरवाही पर वार : तीन अधिकारियों का रोका वेतन

ब्रेकिंग न्यूज़