City News Uttar Pradesh
सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशायी हो गई। किसी नें अतिक्रमण नहीं हटाया। नोटिस की अंतिम डेट भी समाप्त हो गई। मामला यह है की नवाब टैंक को केन नदी से जोड़ने वाले शहर के प्राचीन निम्नी नाले के इर्दगिर्द आबाद बस्ती के लोगों को सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी किया था।

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

इन्हें तत्काल अपने मकान और कब्जे हटाने के निर्देश थे। न हटाने पर तीन दिसंबर को ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई थी। दो माह बीत गये “सिंचाई विभाग की नोटिस गीदड़ भभकी साबित” हुई है। हालांकि जब नोटिस दी गई थी तब इससे कई परिवारों में हलचल मची थी। गृह स्वामियों ने सिंचाई विभाग के दावे को गलत बताया था।

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

बांदा सिंचाई प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता ने निम्नीनाला के किनारे व आसपास पक्के-कच्चे मकान बनाकर कई दशकों से रह रहे लोगों को अलग अलग नोटिस में कहा था कि राम निवास मंदिर से मर्दननाका पुलिया तक (मौजा निम्नीपार गाटा सं-114) में मकान बनाकर निम्नीनाले का आकार और बहाव (रुख) बदल दिया गया है। यू आकार वाले नाले को सीधा कर दिया है। विभाग के कहने पर भी अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। तत्काल अवैध कब्जे नहीं हटाने पर विभाग खुद ध्वस्तीकरण करके कब्जाधारियों से इसका खर्च वसूल करेगा। लेकिन सिंचाई विभाग अपनी चेतावनी पर कायम नहीं रह पाया। उसकी हेकड़ी फिलहाल कब्जाधारियों के सामने नतमस्तक है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम की तेजी : जिले में रफ्तार पकड़नें लगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद नें की सफाई : मंदिरों में चलाय ‘स्वच्छता अभियान’

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान की ‘नीलामी का मुद्दा’ हाईकोर्ट पंहुचा: जनहित याचिका ‘दायर’

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधानसभा : किस दल से किसको टिकट, चर्चायें घमासान …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश सदस्यता अभियान की गोल्ड मैडल के लिये हुये सक्रिय

ब्रेकिंग न्यूज़