- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पोषण समिति व जिला कन्वर्जेन्स समिति एवं राष्ट्रीय पोषण माह की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि सैम बच्चों को गोवंश का वितरण कराया जाए। इसके साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों को भर्ती कराते हुए उनकी देखरेख की जाए।

डीएम अनुराग पटेल ने आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण, वीएचएसएनडी सत्रों का पर्यवेक्षण, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, ब्लॉक कनवर्जेन्स समिति की बैठक का आयोजन, सैम बच्चों को गोवंश का वितरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र पर बच्चों को भर्ती कराना, टीएचआर का वितरण आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैम बच्चों एवं उनके परिवारों को डबल टीएचआर का वितरण, मेडिसिन किट, मनरेगा जाब कार्ड, पोषण वाटिका निर्माण, राशन कार्ड बनवाना, गौवंश का वितरण एवं सैम बच्चों को गोद दिलाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला फील्ड समन्वयक आईएम सैम प्रोग्राम यूनिसेफ, जिला समन्वयक राष्ट्रीय मिशन, जिला परियोजना सहायक राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं सभी ब्लाक समन्वयक राष्ट्रीय पोषण अभियान तथा अन्य सहयोगी विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
