- विनोद मिश्रा
बांदा। राजाराम के पुरवा में अनूठा सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों नें समर्थन में अर्ध्यनग्न अवस्था में उपवास किया। सत्याग्रहियो की सड़क, स्कूल ,बिजली की मांग है। सत्याग्रह मैं बैठी महिलाओं ने एक स्वर मे कहा स्कूल, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्रों प्रत्येक गांव की बुनियादी सुविधाएं होती हैं।

इन्हीं सुविधाओं से सशक्त समाज का निर्माण होता है, किंतु हमारे गांव का दुर्भाग्य है यहां कुछ भी नहीं है। हमारे देश की राष्ट्रपति महिला हैं। जिले की जिलाधिकारी महिला है। इन्होंने बहुत संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल किया होगा ? हम गांव की महिलाओं ने इनके संघर्षो से प्रेरणा लेकरआंदोलन की राह में हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती रुकेंगे नहीं थकेंगे नहीं। राष्ट्रपति को भी पत्र लिख कर सत्याग्रह से अवगत कराएंगे।

उधर महिलाओं के सत्याग्रह में गांव के पुरुष व बच्चे भी समर्थन में खड़े हो गए हैं। गांव के पुरुषों व बच्चों ने आज अर्धनग्न होकर उपवास किया। महिलाओं के सत्याग्रह का समर्थन किया। मनोज कुमार ने कहा कि गांव में स्कूल नहीं है इस कारण से गांव का एक भी बच्चा स्कूल नहीं जा पाता। संपर्क मार्ग के लिए वर्षों से शासन प्रशासन, व जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं,पर सुनवाई नहीं हुई।

उधर बांध बाबा का पुरवा, भग्गू का पुरवा, विधाता पुरवा, मारी पुरवा, भरता पुरवा ,डगरा पुरवा, निबी, पिपरहरी, गांव की नीलम, अर्चना, सुधा विमला सुनैना मीरा भोलिया, राजकुमारी, श्यामा, केता, सुमन आदि सैकड़ों महिलाओं ने अपने अपने गांव में समर्थन में सत्याग्रह शुरू कर दिया हैं। इनके समर्थन में गांव ने सत्याग्रह करने की रणनीति बनाई। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रही बंदना ने कहा की सत्याग्रह से जुड़ी महिलाओं का जत्था जल्द ही लखनऊ को प्रस्थान करेगा। सत्याग्रही महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल गांव-गांव जाकर अपनी समस्याओं को बताएंगे। लोगों को समर्थन मांगेंगे। श्यामकली ने कहा कि जल्दी ही पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा हम सभी के साथ शेयर करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
