28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मरती भाषा को मिलेगा अमृत, फिर निकलेंगी जिंदगी की नयी अंकुरे …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दयनीय दशा में मरणासन्न हालत में जिंदगी के आखिरी सांसे ले रही भाषा को अमृत पान मिलने से उसके पुनर्जीवन की उम्मीदें पेंग मारने लगीं हैं।उसमें जिंदगी के नई अंकुरे निकलने की उम्मीद जागृत हो गई है।कौन सी है वह भाषा। क्या नाम है उसका तो दिल थाम कर जान लीजिए वह है सभी भाषाओ की जननी मानी जानें वाली “संस्कृत”!


अब इस भाषा को अमृत कैसे मिलेगा? तो यह भी जानिये प्रदेश सरकार ने बजट में संस्कृत विद्यालयों को भी वरीयता दी है। अब इनको खराब स्थिति से उबारने के लिए गुरुकुल की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। बांदा जनपद के 22 संस्कृत विद्यालयों का भी कायाकल्प होने की उम्मीद है।


संस्कृत विद्यालयों की बिगड़ती स्थिति के बारे में योगी सरकार चिंतित है। जिले में 20 वित्त पोषित व दो गैर वित्त पोषित संस्कृत विद्यालय हैं। जिसमें 17 माध्यमिक व पांच महाविद्यालय शामिल हैं। इनमें शिक्षकों की भारी कमी है। हालत यहां तक है कि रामलीला बांदा, पुंगरी, महुटा व भुजरख गांव के संस्कृत विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। एक-एक शिक्षक संबद्ध कर विद्यालय चल रहे हैं। इसी तरह साथी व अतर्रा महाविद्यालय भी एकल शिक्षक के भरोसे चले हैं। वेतन विसंगति, लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की कमी अलग से है। शौचालय, बाथरूम, पेयजल, विद्युत व चहारदीवारी की भी करीब 90 प्रतिशत विद्यालयों में समस्या है। जिससे पठन-पाठन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने संस्कृत विद्यालयों को समस्याओं से उबारने के लिए विशेष पहल की है। बजट में संस्कृत विद्यालयों को गुरुकुल की तर्ज पर संचालित करने का सराहनीय निर्णय लिया है। इससे अब इन विद्यालयों में छात्रों को आवास, भोजन की तो व्यवस्था मिलेगी ही।


माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी का मानना है की गुरुकुल की तर्ज पर संस्कृत विद्यालयों को संचालित करने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। बजट पास करने के लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं। कहतें हैं की जनबल संस्कृत विद्यालयों को और दिया जाए। जिससे संजोए गए सपने साकार होते नजर आएं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: सरकारी फाइलों का झंझट खत्म, अब बिना ‘नक्शे’ बनेगा घर।

विधायक प्रकाश दें रहें हैं मिशन 24 की रणनीति को कामयाबी से धार

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश नें विपक्ष को “नेस्तनाबूद” की बनाई रणनीति, मचा हड़कंप ?

City News Uttar Pradesh

दलालों का अड्डा बनी स्वास्थ्य सेवाएं ? कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- इलाज के नाम पर मरीजों की जेब पर डाका !

City News Uttar Pradesh Desk

विकास की नई गाथा : एक्सप्रेसवे पर बेफिक्र दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, इन जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

City News Uttar Pradesh

राजनीति : महाभारत से कम नहीं है 2024 का चुनाव, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आखिर क्यों कही ये बात

ब्रेकिंग न्यूज़