
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में समाजवादी पार्टी के ‘सियासी समीकरण’ पूरी तरह ‘बदल’ गए हैं। एक तरफ सांसद पर पार्टी को कथित रूप से कमजोर करने के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव अपने ‘काम और व्यवहार’ से कार्यकर्ताओं के ‘दिलों पर राज’ कर रहे हैं।
जिले में सपा कार्यकर्ताओं का सांसद द्वारा ‘उपेक्षा’ को लेकर ‘लगातार विरोध’ से ‘संगठन हिलता नजर’ आ रहा है। इसी मुश्किल घड़ी में विधायक विशंभर सिंह यादव ही कार्यकर्ताओं के ‘आंसू पोंछ’ रहे हैं। हर बूथ, हर गांव में जाकर कार्यकर्ताओं की सुनवाई और समस्याओं का समाधान करने के कारण आज बबेरू में विशंभर का ‘प्रभाव क्षेत्र सबसे मजबूत’ माना जा रहा है। कार्यकर्ता खुलकर कह रहे हैं “सांसद दिखते नहीं, लेकिन विधायक हर दुख-सुख में साथ हैं !”
आरोप है कि सांसद और उनकी ‘कथित लुटेरी तिकड़ी’ बबेरू विधानसभा में सपा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है ! लेकिन विधायक विशंभर यादव की ‘जनसंपर्क और कार्यकुशलता’ के आगे ये सभी ‘कोशिशें धराशायी’ हो गईं। विधायक विशंभर नें सिर्फ संगठन को टूटने से बचाया, बल्कि नए कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ा। इसी वजह से आज बबेरू में ‘सपा की असली ताकत’ विशंभर यादव ‘माने’ जा रहे हैं।
सियासी गलियारों में अब चर्चा है कि 2027 विधानसभा चुनाव में विशंभर सिंह यादव ‘ऐतिहासिक मतों’ से जीतेंगे। कार्यकर्ताओं में उनके प्रति ‘जोश और जनता में उनकी स्वीकार्यता’ इसका सबसे ‘बड़ा कारण’ है। साथ ही यह चर्चा भी तेज है कि सांसद पति शिवशंकर सिंह पटेल भाजपा का टिकट की जुगत कर रहे हैं ? ऐसे में पार्टी के अंदर अब एक ही आवाज है “पार्टी बचानी है तो विशंभर यादव को आगे लाना” होगा !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
