City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : बदायूं कांड ने देश को किया शर्मसार एंव कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव

 

चित्रकूट। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुरुवार को यहां आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व सांसद बालकुमार सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में 2022 में भाजपा का सफाया कर सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।


गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव यहां आये। उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बदायूं कांड ने देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार बढ रही हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। दावा किया कि 2022 में भाजपा सरकार का सफाया कर पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।


तीर्थक्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आये सपा मुखिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की गरज से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने आये। पूर्व सीएम के हवाई पट्टी पहुंचने पर सपाइयों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो बी पाण्डेय की अगुवाई में सपा राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद, सपा प्रवक्ता एमएलसी सुनील सिंह साजन, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व सांसद बाल कुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव समेत तमाम सपाइयों ने सपा मुखिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आयेंगे। ये सरकार जायेगी, तभी लोकतंत्र बचेगा। भाजपा सरकार का कृषि बिल किसानों का डेथ वारंट है। ये वियेधक केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। भाजपा सरकार किसानों का तिरसकार रही है। उन्होंने कहा कि इतना झूंठ और भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं रहा। सपा शासनकाल की योजनाओं को गिनाकर जनता को गुमराह कर रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी जेल नें देर रात मुख्तार अंसारी की बैरक खंगाला : अकस्मात निरीक्षण से मचा हड़कंप

ज्वाला कप क्रिकेट : बबेरू इलेवन को हरा कर नोयडा पहुंचा सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

यूपी : समाजवादी पार्टी पर अपने गढ़ बचाने का दबाव, मैनपुरी और रामपुर में पांच को होंगे उप चुनाव

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का अधिकारियों को अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर

City News Uttar Pradesh

महाविद्यालय में बीए की 420 सीटों के लिए 31जून से शुरू प्रवेश शुरू

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़