City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : पुलिस ने बरामद किया लापता बच्चा, घर के बाहर से हुआ था अपहरण…

 

मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के खरखौदा में गुरुवार को लापता हुए आठ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर में बुधवार को एक आठ वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया था। वहीं पीड़ित के मकान के पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाते हुए आरोपी कैद हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पीड़ित पक्ष ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी।


मूल रूप से गांव पापड़ा निवासी सोनिया पत्नी रोहित ने बताया कि वह एक महीने पहले ही जाहिदपुर में आकर किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहने लगी। बुधवार शाम के समय उसका आठ वर्षीय बेटा प्रियांशु घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे को खूब तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पड़ोस में ही रहने वाला सोनू व उसका साथी बच्चे को ले जाता दिखा।

वहीं सीओ कठोर बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर खरखौदा ऋषि पाल शर्मा दोनों मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ग्राम पंचायतें होंगी अब प्लास्टिक मुक्त : बनेंगे बैंक करायेंगे मोटी कमाई

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, मत्स्य पालन अपनाये : मालामाल हो जायें

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड में खुलेंगी नई औधोगिक इकाइयां: बुंदेला….

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति अभियान, डीएम महिलाओ की समस्याओं से हुये रूबरू …

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा में कथित चीटिंग बन गई है चटपटी चर्चा: मित्र नें लगा दिया 45 लाख का चूना !

City News Uttar Pradesh

समाज व्यथित : बांदा में बहू नें ससुर को दी मौत आखिर क्यों, पुलिस मौन ! …

ब्रेकिंग न्यूज़