City News Uttar Pradesh
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को धर दबोचा। मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

एसपी अभिनंदन का कहना है कि बदमाश पर बांदा समेत कई जिलों में हत्या, लूट समेत अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी के मुताबिक, देर रात साढ़े दस बजे शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम पपरेंदा-तिंदवारी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।


इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे ललकारा तो उसने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं पर जख्मी होकर गिर गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच कर जिला अस्पताल ले गई।

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
एसपी ने बताया कि घायल विकास हजारिया शातिर बदमाश है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। उस पर बांदा समेत कई जिलों में लूट, हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को और खंगाला जा रहा है। बताया कि बदमाश के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

खाकी लगातार गांवों का कर रही भ्रमण, ग्रामीणों का भय कर रही दूर

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम केशव बोले: महिला अधिनियम से पीएम नें नारी को बना दिया नारायणी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़