City News Uttar Pradesh
गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम
उत्तर प्रदेश

गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में इस बार गणेश महोत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है। गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और चौराहों पर भव्य पंडालों में विघ्नहर्ता गणेश का आगमन हो चुका है।बुधवार को मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि-विधान के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना हुई और पूरा शहर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

गणेश भवन (अलीगंज) इस उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण है। यहां पुरोहितों ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा स्थापना कराई। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने आरती उतारकर नगर की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

इस मौके पर समाज के अशोक त्रिपाठी जीतू,अशोक अवस्थी, ज्योत्सना पुरवार, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, उत्तम सक्सेना, दत्तू पंत गुर्जर, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सहित कई गणमान्य शामिल थे।

गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच से उन्होंने भगवान गणेश से जिले और प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद दीवारी नृत्य और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने देर रात तक माहौल को उत्सवमय बनाए रखा।

गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

उधर, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, कालू कुआं बंगालीपुरा, रेलवे स्टेशन, बलखंडी नाका, खुटला, छोटीबाजार, जेल रोड, गूलर नाका, कटरा, क्योटरा और कैलाशपुरी समेत शहर के 80 से ज्यादा स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। हर जगह आकर्षक रोशनी, भव्य सजावट और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान “तोड़ रहें हैं आसमां से तारे” ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले

ई-लॉटरी से किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों का लाभ: 14 नवंबर को होगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव के बीच आजम खान दोषी करार: कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा व 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

यूपी : तबादले से परेशान सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

तालाबों ने खोला ‘खजाना’ : सिंघाड़े की खेती व मछली पालन से ‘आय’ हुई ‘दोगुनी’

City News Uttar Pradesh

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़