28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदाः खनिज अधिकारी और पुलिस पर माफियाओं का हमला…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल मुख्यालय की नाकतले केन नदी घाट पर हो रहे अवैध खनन को आधी रात पकड़ने गई खनिज अधिकारी और पुलिस की टीम पर बालू माफियाओं और उनके गुर्गों ने हमला कर दिया। हॉकी-डंडों से लैस 40-50 लोगों ने वाहन तोड़ डाले।
खनिज अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर लुक-छिपकर जान बचाई। बाद में पहुंची पुलिस फोर्स ने खदान से एक ट्रैक्टर और छह बाइकें कब्जे में लीं। खनिज अधिकारी ने दो नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं।

डीएम आनंद कुमार सिंह ने खनिज अधिकारी सुभाष सिंह को अवैध खनन स्थल पर जांच के लिए भेजा था। रविवार की रात करीब 12 बजे खनिज अधिकारी अपने गनर और पुलिस लाइन से चार सशस्त्र कांस्टेबल लेकर केन नदी किनारे राजघाट मुक्तिधाम के पास पहुंचे।

मुक्तिधाम गेट के पास टीम को देखकर बालू लेकर आ रहा चालक रास्ते में ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद बालू भरा दूसरा ट्रैक्टर आ गया। खनिज अधिकारी ने रवन्ना आदि अभिलेख मांगे तो नहीं दिखा सका। चालक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। खनिज अधिकारी ने उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इसी बीच खदान से आ रहे एक और ट्रैक्टर को टीम ने रुकवा लिया।
टीम की धरपकड़ चल ही रही थी कि 20-25 बाइकों पर 40-50 लोग आ धमके। सब हॉकी-डंडों से लैस थे। सभी ने खनिज अधिकारी के वाहन पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। खनिज अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।

हमलावर पकड़ा गया ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। बाद में कोतवाली से और पुलिस फोर्स आई और खदान की तलाशी ली। यहां छह बाइकें, एक बोलेरो और एक ट्रैक्टर खड़े मिले। पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया। खनिज अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली में पप्पू निषाद और उसके पुत्र सहित 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 332, 307, 504, 427 आईपीसी और खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4 व 21 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 व 4 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर लगाए लूट के आरोप

बांदा। खनिज अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद आरोपी पप्पू निषाद की पत्नी चंद्रकली ने सदर विधायक को दी अर्जी में खनिज अधिकारी और पुलिस पर आरोप लगाया कि आधी रात के बाद उनके गांव गोड़ी बाबा में धावा बोलकर दरवाजा तोड़ दिया।

महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए चार ट्रैक्टर, छह बाइक, जेवरात और 3.20 लाख रुपये लूट ले गए। महिलाओं से अभद्रता की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सपरिवार आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें यदुवंशियों में लगाई ललकार : अबकी बार चार सौ पार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताई विधानसभा चुनाव की गाइड लाइन, चारों सीटों पर 269 मतदेय स्थल क्रिटिकल घोषित

City News Uttar Pradesh

गजब : एंबुलेंस बनी रोडवेज बस, नर्स बस में सवार महिलाएं बनीं, प्रसव करा पहुंचाया गया अस्पताल

City News Uttar Pradesh

पिता ने बेटे को नदी के पुल से नीचे फेंककर दी खौफनाक मौत, फिर शव को कंधे पर लादकर पहुंचा घर, और फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान…

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़