City News Uttar Pradesh
आयोग ने खींची 'अफसरों की लगाम': शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें
उत्तर प्रदेश

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे की अध्यक्षता मेंअधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने सफाईकर्मियों के लंबित देयों, मृतक आश्रित नियुक्ति, छात्रवृत्ति वितरण से लेकर मलिन बस्तियों की स्वास्थ्य व्यवस्था और सफाई तक कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। श्री कुंडे ने अधिशासी अधिकारियों (नगरपालिका व नगर पंचायत) को दो टूक निर्देश दिए कि सफाईकर्मियों के देयकों और संविदा कर्मचारियों का भुगतान समय पर हो। मृतक आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति मिले।

आयोग ने खींची 'अफसरों की लगाम' : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

उन्होंने अफसरों को चेताया कि शोषण या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आयोग सदस्य ने समाज कल्याण विभाग से अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण योजना की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि पिछले वर्ष 4028 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि “मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को समय पर मिलना चाहिए।” श्री कुंडे ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं,मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हों। उन्होंने पीएम जन आरोग्य योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि “हाशिए पर खड़े समुदाय तक स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचें, यही सरकार की असली नीयत होनी चाहिए।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दामों में भारी गिरावट : आश‍ियाने के सपने पर अब नहीं पड़ेगी महंगाई की मार, सर‍िया में दस हजार रुपये टन की गिरावट

यूपी : महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- भाजपा राज में जनता को रौंद रहा बुलडोजर

जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम …

लोकसभा चुनाव : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 54 दिन में 12 राज्यों में किया धुआंधार प्रचार, 270 सभाओं को किया संबोधित

City News Uttar Pradesh

स्टंटबाजों पर पुलिस का टूटा कहर: नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, वाहन हुए सीज

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

ब्रेकिंग न्यूज़