
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई, वाहन में फंसे यात्रियों की चीखें सुनकर राहगीरों की भी रूह कांप गई। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार सभी यात्री प्रयागराज संगम से एक मृतक के फूल लेकर मध्य प्रदेश के दमोह लौट रहे थे।

/0258रास्ते में बदौसा-दतौरा मोड़ के पास चालक का नियंत्रण अचानक वाहन से हट गया और बोलेरो सीधे सड़क किनारे महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस और पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मुन्ना सिंह निवासी बक्सवाहा, दरियागढ़, दमोह को मृत घोषित कर दिया, जबकि 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
