City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल बना 'दलाल मंडी': अल्ट्रासाउंड में गोरखधंधा, डॉक्टर बने 'कमीशन एजेंट' !
Other

जिला अस्पताल बना ‘दलाल मंडी’: अल्ट्रासाउंड में गोरखधंधा, डॉक्टर बने ‘कमीशन एजेंट’ !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सरकारी अस्पताल में इलाज की आस लेकर आने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों के लिए जिला अस्पताल अब ‘दर्द का केंद्र’ बनता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है। मरीजों को बेवजह निजी केंद्रों में भेजा जा रहा है, जहां उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। बुजुर्ग हो या गर्भवती महिला, हर कोई सरकारी अव्यवस्था और डॉक्टरों की सौदेबाजी का शिकार बन रहा है। सरकारी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त और मानवता शर्मसार हो रही है !

जिला अस्पताल बना 'दलाल मंडी': अल्ट्रासाउंड में गोरखधंधा, डॉक्टर बने 'कमीशन एजेंट' !

अल्ट्रासाउंड कक्ष पर पिछले सात दिनों से ताला लटका है। डॉक्टर नदारद हैं, और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मरीज सुबह से लाइन में लगते हैं और फिर उन्हें जवाब मिलता है “बाहर जाकर करा लीजिए।” मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर खुद ही बाहर के निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पर्चे थमाते हैं। वहाँ 700 से लेकर 3000 रुपये तक वसूले जाते हैं।

जिला अस्पताल बना 'दलाल मंडी': अल्ट्रासाउंड में गोरखधंधा, डॉक्टर बने 'कमीशन एजेंट' !

मरीजों और तीमारदारों का आरोप और भी गंभीर है। उन्होंने दावा किया है कि जिला अस्पताल के कई डॉक्टर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों से कमीशन लेते हैं। प्रत्येक मरीज पर 50% तक की हिस्सेदारी तय है। यह स्वास्थ्य सेवा नहीं, सुनियोजित दलाली का संकेत“है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का कहना है की डॉक्टर की अस्थायी अनुपस्थिति के कारण सेवा बाधित है। जल्द ही सेवा पुनः शुरू की जाएगी। मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए विकल्प तैयार किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर हमला : भ्रष्टाचार और कमीशन को माना गया विकास !

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

City News Uttar Pradesh

जनप्रतिनिधि की सामाजिक प्रतिष्ठा को तार-तार करने का रचा जा है कुचक्र

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी जी : बंसल का हुक्म मध्य प्रदेश से अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का”: जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

साड़ी खंड एक में अवैध खनन का तांडव: योगी एवं धनंजय सिंह को माफिया कर रहा बदनाम ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़