City News Uttar Pradesh
शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें
Other

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली प्रभारी के अद्भ्य साहस ने गजब का आग से लोहा लिया। प्रचंड आग के वेग को काबू करा लिया। घटना यह रही की महेश्वरी देवी मंदिर चैराहे पर तीन मंजिला मकान में आग सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। उसने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में नीचे चूड़ी और कास्मेटिक की दुकान है, जबकि ऊपर परिवार रहता है। आग लग जाने के कारण मकान में रह रहे दंपति और उनके बच्चे घिर गए।

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें
City Kotwal Rajendra Singh’s amazing courage: Fierce fire calmed down, many lives saved

कोत्वाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत की तत्परता से मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दंपति व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निकांड में नगदी समेत तकरीबन 30 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें
City Kotwal Rajendra Singh’s amazing courage: Fierce fire calmed down, many lives saved

महेश्वरी देवी कोतवाली रोड निवासी जय लखेरा चूड़ी समेत कास्मेटिक की दुकान किए है। नीचे दुकान और ऊपर उसका परिवार रहता है।अचानक आग भड़क उठी। नीचे खड़े एक दुकानदार ने आग की लपटें देखीं तो शोर मचाया। कोतवाली प्रभारी ,सीओ सिटी को जानकारी दी। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें
City Kotwal Rajendra Singh’s amazing courage: Fierce fire calmed down, many lives saved

आग इतनी भयावह थी कि जय लखेरा अपने परिवार के साथ सबसे ऊपरी मंजिल में पहुंच गया। नीचे आग धंधक रही थी और ऊपर उनकी सांसें अटकी हुईं थी। शोरशराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घरों से सीढ़ियां लाकर मकान में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के माध्यम से जय लखेरा, उसकी पत्नी मीना लखेरा, अंकित लखेरा, अभि लखेरा को बाहर निकाला। तब उन लोगों ने राहत की सांस ली।

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें
City Kotwal Rajendra Singh’s amazing courage: Fierce fire calmed down, many lives saved

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत आग पर कंट्रोल के लिये प्रभावी रूप से सक्रिय रहे। आग पर काबू पायागया । अग्निकांड में 20 हजार रुपए नगद समेत करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जनता इंटर कालेज प्रबंध समिति का चुनाव : रामयश दिवेदी पुनः प्रबंधक निर्वाचित

जलशक्ति मंत्री रामकेश केन नदी हादसे से दुखी: स्थगित किये सार्वजनिक कार्यक्रम, चार-चार लाख की सहायता

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

City News Uttar Pradesh

सावन का दूसरा सोमवार ‘शिवमय’ हुआ बांदा: ‘हर-हर महादेव’ के ‘जयघोष’ से गूंजे ‘शिवालय’

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा खादी ग्रामोद्योग और माटी कला पर सरकार का विशेष ध्यान

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़