City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न

हमीरपुर। राठ विधानसभा क्षेत्र सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा के समर्थन आयोजित जनसभा को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया। ब्रम्हानंद महाविद्यालय मैदान में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर तंज कसा। कहा कि प्रथम चरण में वोटिंग के बाद भाजपा नेता ठंडे पड़ गए। वहीं बुंदेलखंड में वोटिंग के बाद वह सुन्न पड़ जाएंगे।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न
Akhilesh Yadav took a jibe at the BJP: In Hamirpur, the leaders became cold after the first phase, they would be numb in the second phase

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि भाजपा के लिए बुंदेलखंड का दरवाजा बंद हो जाएगा। डबल इंजन की सरकार ने यहां के लिए कुछ नहीं किया। यहां कि जनता ने भरपूर समर्थन दिया और भाजपा ने केवल झूठ बोला है। छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा नेता ठंडे पड़ गए है। बुंदेलखंड में वोटिंग के बाद सुन्न पड़ जाएंगे। 11 लाख सरकारी नौकरी के पद जो खाली है उनको भरेगी सपा। कहा भाजपा के चेहरों पर 12 बजे हुए है। भाजपा के डोर टू डोर संपर्क में माताओं बहिनों के द्वारा चप्पल दिखने पर संपर्क बंद हो गया। भाजपा की सरकार दोबारा बनने पर पेट्रोल 200 लीटर लेना पड़ेगा। पहले कहते थे नवंबर तक राशन देंगे अब मार्च तक कह रहे, केवल वोट के लिए मार्च के बाद क्या होगा पता नही।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न
Akhilesh Yadav took a jibe at the BJP: In Hamirpur, the leaders became cold after the first phase, they would be numb in the second phase

सपा ने राशन के साथ-साथ घी तेल दिया था और दोबारा आने पर हमेशा के लिए दिया जाएगा। कहा कि भाजपा के लोग किसानों के दुश्मन है काला कानून बना रहे थे। जिसमें 750 किसान शहीद हो गए। चुनाव आने पर वापस भी ले लिया। भाजपा के नेता कान पकड़ 700 उठा बैठक भी लगाए तो किसान वापस नहीं आएंगे। किसानों को बचाने के लिए भी सपा जरूरी है। सपा का लैपटाप आज भी चल रहा है लेकिन बाबाजी के लैपटाप, स्मार्ट फोन, टेबलेट का अता पता नहीं है। क्योंकि वह खुद चलाना नहीं जानते। भाजपा ने कहा डिजिटल इंडिया बनाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वही अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी हमारे कंडे हमि को बेंच रही है। भाजपा केवल उद्योगपतियों की मदद कर उनको भगाने का काम कर रही है और जो भागे है वह गुजरात के है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न
Akhilesh Yadav took a jibe at the BJP: In Hamirpur, the leaders became cold after the first phase, they would be numb in the second phase

उन्होंने बीएनबी डिग्री कालेज को यूनिवर्सिटी बनाने, 300 यूनिट बिजली फ्री की बात कही। तेज कसते हुए कहा कि बाबा ने जब से बिजली 300 यूनिट फ्री की। तब से उनको करंट लग गया है कौन सा कारखाना है आज तक नाम भी नहीं बता पाए। किसानों की सिंचाई फ्री करने की बात कही। 1500 रुपये माह माताओं को व कन्याओं को 26 हजार रुपये कन्याधन देने की बात कही। सपा के घोषणा पत्र की बात कहते हुए कहा कि जो एक्सप्रेस-वे बने है। उन पर हवाई जहाज भी उतारे जा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न
Akhilesh Yadav took a jibe at the BJP: In Hamirpur, the leaders became cold after the first phase, they would be numb in the second phase

– बाबा मुख्यमंत्री की गर्मी दूसरे चरण में ठंडी हो गई है : अखिलेश यादव

शहर के डाकबंगला मैदान में सियासी गर्माहट पैदा करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महोबा विधानसभा-230 के प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में वोट मांगे और जनसभा को संबोधित किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं विजय रथ के साथ आया था ऐतिहासिक कार्य हुआ था। उसी समय भाजपा को पता लग गया था कि बुंदेलखंड की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। पूरा भरोसा है कि इस बार भी बुंदेलखंड की जनता इतिहास लिखने का काम करेगी। ये डबल इंजन की सरकार जबसे आई है, इसने धोखा देने का काम किया है झूठ बोलने का काम किसी सरकार में नहीं हुआ जितना भाजपा में हुआ। महोबा के लोग झांसे में तो नहीं फंसेगे। नेताओं के भाषण सुने होंगे इनके नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे सपने दिखा रहे है जिानकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। नेता झूठ बोल रहे है।

याद कीजिए किसान भाई जिनको कहा गया कि सरकार बनेगी तो किसानों की आय दोगुनी होगी बताओ किसी की हुई है कि नहीं। जो पैदावार थी उसकी भी कीमत भाजपा नहीं दिला पाई। किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया किसानों के साथ लूट हुई। खाद के लिए परेशान होना पड़ा। किसानों को खाद नहीं मिली। खाद की बोरी से भी चोरी हाे गई। पता नहीं भाजपा कहां से चोरी सीख कर आई है। इसलिए इस बार यहां बुंदेलखंड में समर्थन मिलता था इस बार भाजपा के लिए यहां की जनता दरवाजा बंद कर देगी। चुनाव सपा के पक्ष में हो रहा है बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात कर रहे है। लेकिन अब तो दूसरे चरण का वोट कर गया है पहले चरण में थोड़ी गर्मी निकाली थी इनके नेता दूसरे चरण में ठंडे पड़ गए है। बुंदेलखंड के लोग जब वोट डालेंगे भाजपा के लोग सुन्न हो जाएंगे। इस बार यहां चमत्कार होगा भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली मुख़्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की लगातार तलाश जारी, पुलिस ने सरकारी आवास पर भी दी दबिश

बांदा में भीषण सड़क हादसा: टॉली बेकाबू होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 11 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

Banda – प्रयागराज केप्रान्तीय धरने में शामिल होंगे जनपदीय शिक्षक…

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नें चलाई तबादला वंदेमातरम एक्सप्रेस

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की ‘परखी’ जमीनी हकीकत: अधूरे कामों पर कसा शिकंजा !

ब्रेकिंग न्यूज़