24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा में सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है

 

महोबा। महोबा के कुलपहाड़ में सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2017 में आपने कमल खिलाया। सरकार ने पानी पहुंचाने का काम किया है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि सभी सुखी रहे गरीब सुखी रहे। लगातार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, और गरीबों को आगे लाया जा रहा है विकास का काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक जो आपने देखा वो ट्रेलर था और आगे अभी पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है
Counting the achievements of the BJP government, said – Deputy CM Keshav Prasad Maurya, have just seen the trailer, the full picture is left

मंच से केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनारे हुए कहा कि योगी मोदी जी ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए गए। सपा की सरकार में बिजली आती ही नहीं थी और भाजपा की सरकार में जाती नहीं है। अंतर है कि नहीं है। सड़कें बनवाई और कानून व्यवस्था बेहतर हुई । 300 यूनिट फ्री बिजली का सपा दावा कर रही है अरे अखिलेश जी पहले आपसी सरकार में बिजली के तारों में लोग कपडे सुखाते थे। सपा माफियाओं व दंगाईयों की पार्टी है। भाजपा की सरकार में माफियाओं पर कार्यवाही हुई और खुशहाली हुई। भाजपा की सरकार ने गरीबों की जरूरत पूरी की। किसानों की पानी समस्या रहती थी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की। दो लाख करोड़ रुपए किसानों के खातें में जा रहे है। सपा, बसपा कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली से प्रधानमंत्री दो हजार भेजते है पूरा पैसा खातों में आता है। लेकिन सपा, बसपा, कांग्रेस में पैसा पूरा नहीं मिलता था।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है
Counting the achievements of the BJP government, said – Deputy CM Keshav Prasad Maurya, have just seen the trailer, the full picture is left

जनधन योजना के तहत खातों में पैसे भेजने का काम भाजपा कर रही है। कमल का फूल आपने खिलाया है तो आपके जीवन में खुशहाली लाने का काम भाजपा कर रही है। सपा बसपा की 15 साल की सरकार में जो नहीं हुआ वह भाजपा ने पांच साल में करके दिखाया है। बुंदेलखंड में पलायन था अनेक समस्याएं थी। कोरोना संक्रमण में काम भी छिन गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई गई। राशन लगातार भेजा जा रहा है। दो-दो बार राशन दिया जा रहा है। भाजपा ने गरीबों का दुख दूर किया।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है
Counting the achievements of the BJP government, said – Deputy CM Keshav Prasad Maurya, have just seen the trailer, the full picture is left

– अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है

सपा, बसपा, कांग्रेस चाहती है कि गरीब गरीब ही रहे। लेकिन मोदी जी ने गरीबों के लिए काम किया। आवास दिए, राशन दिया। बजट में 80 लाख मकान बनवाने का प्रावधान है। गैस कनेक्शन के साथ ही आयुष्मान कार्ड के तहत, सौभाग्य योजना के तहत लोगों को लाभ मिला। लोगों के घर बिजली पहुंचाई गई। 2017 से 2022 तक जो देखा वो ट्रेलर था और आगे अभी पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। आने वाली 10 तारीख को कमल का फूल खिल जाएगा। केबिनेट पहली बैठक होगी तब किसानों को बिजली का बिल देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी सरकार उनके बिल देगी। पेंशन और आवास के लिए गांव-गांव कैंप लगाए जाएंगे। 60 से ऊपर की माताओं को बिना कराए के सफर की सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 51 हजार खर्च किया जाता था अब 10 मार्च के बाद एक लाख खर्च करने का काम सरकार करेगी। आल्हा ऊदल की भूमि को पूरा देश नमन करता है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम हमारी सरकार करा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले- भाजपा की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे, बीजेपी ने शुरू की लोकसभा की तैयारी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का पारा सातवें आसमां पर पहुंचा : नकारा पन पर हुये नाराज रोका वेतन

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार

पीएम मोदी द्वारा समर्पित सड़क, पानी में बही, यातयात रोका गया …

City News Uttar Pradesh

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

हरिजन बस्ती में आग की लपटों में सुलग गया “आशियाना”: कांग्रेस ने थामा गरीब का हाथ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़