City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का कहर, पंचायत चुनाओ बाद गावों में बढ़ा संक्रमण, 14 सेअधिक मौते ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना काल में इलाज का भ्रम जाल चल रहा है। दूसरी ओर पंचायत चुनावों ने गांवों की खुली आबोहवा में भी कोरोना वायरस का जहर घोल दिया है। एक पखवारे से भी ज्यादा मुद्दत तक प्रत्याशी और प्रचारकों की धमाचैकड़ी से आबाद रहे गांव अब इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।


चुनाव के बाद संक्रमण की रफ्तार शहर से कहीं ज्यादा गांवों में तेजी पकड़ रही है। बांदा जिले के ताजे आंकड़े इसके गवाह हैं। चुनाव के पूर्व पिछले माह तक जहां जनपद में संक्रमण की दर मात्र 35 फीसदी थी, वहीं अब यह बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गई है। गांवों में संक्रमण के बढ़ने के रुझान लगातार मिल रहे हैं। ग्रामीणों की मौतें भी हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले माह अप्रैल के मध्य मे बांदा जनपद में कोरोना संक्रमण की ग्रामीण क्षेत्रों में दर 35 फीसदी तक सीमित थी।
इसी के बाद गांवों में चुनावी गतिविधियों ने तेजी पकड़ी और वायरस भी तेजी से बढ़ा। यहां मतदान 29 अप्रैल को था। पोलिंग स्टेशनों में भी मतदाता एक साथ इकट्ठा हुए। 2 मई को मतगणना में भी प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों ने कोविड गाइड लाइन की जमकर अनदेखी की।


इन्हीं सब लापरवाहियों के चलते जनपद के गांवों में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है। 3 मई को यहां 154 संक्रमित पाए गए। इनमें 119 ग्रामीण क्षेत्रों के थे। यह 77 फीसदी है। रोजाना संक्रमितों की सूची में अब ग्रामीण इलाके आगे चल रहे हैं। बीते एक पखवारे की अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से 14 से अधिक मौतें भी हुई हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में भारत बंद बेअसर : बसपा एवं भीम आर्मी नें किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

News- कोरोना किट में पंचायत विभाग ने की लूट

City News Uttar Pradesh

अमृत महोत्सव : मेहंदी में ज्योति व पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली ने मारी बाजी

The Kashmir Files: उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही “द कश्मीर फाइल्स फिल्म”, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda- मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पांचवे सत्र की मंजूरी अगले माह !

City News Uttar Pradesh

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण : बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़