City News Uttar Pradesh
गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत: सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद
उत्तर प्रदेश

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत:सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का काम आम जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पिछले 10 महीनों से चल रही खुदाई से सड़कों की हालत बदतर हो गई है, लेकिन अब तक गड्ढों को भरा नहीं गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत: सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

सिविल लाइन इलाके में सबसे अधिक दिक्कतें देखी जा रही हैं, जहां बड़ी संख्या में गड्ढे होने से यातायात बाधित हो रहा है। इन गड्ढों के कारण पानी की पाइपलाइनें टूट गई हैं, सड़कें उखड़ चुकी हैं और लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

गैस पाइपलाइन खुदाई बनी जनता की मुसीबत: सात करोड़ से बनी सड़कें हुई बर्बाद

पीडब्ल्यूडी का भी कहना है कि उनकी बनाई सड़कों को बिना स्वीकृति के क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजने और नुकसान की भरपाई गैस कंपनी से कराने की बात कही है।

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 7 करोड़ रुपये की लागत से बनी जेल रोड को गैस कंपनी ने खोदकर बर्बाद कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने साफ किया कि बिना अनुमति खुदाई करने वाली फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही, हुए नुकसान की भरपाई के लिए खुदाई की गई जगहों की नपाई कर पेनल्टी लगाई जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास की चकाचौंध में छिपे अंधेरे की हकीकत आएगी सामने, अधिकारियों की उड़ी नींद

City News Uttar Pradesh

नवविवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकता मिला शव पुलिस जांच में सक्रिय

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का अवैध खनन एवं परिवहन में शुरुवाती रुझान दुरुस्त : आगे के परिणाम कितना होंगे चुस्त !

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की लिस्ट, बुलडोजर चलाकर जब्त होगी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति

City News Uttar Pradesh

पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री के पौत्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट स्वजन, राजफाश नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

ब्रेकिंग न्यूज़