28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए लुटेरे
Other

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए …

 

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव थाना क्षेत्रांतर्गत बगदरा घाटी में साढ़े पांच लाख इनामी डकैत गौरी यादव ने असलहों के बल पर ट्रक चालक व खलासी को लूट लिया। ट्रक को रोकने के लिए डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। एक गोली खलासी के बांह से छूकर निकल गई। गौरतलब है कि पुलिस ने घटना में छोटे बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात कही है।


ट्रक चालक व खलासी की लूट की घटना बुधवार की भोर पहर की है। गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए मटर लाद कर एक ट्रक करीब साढ़े तीन बजे भोर में मध्य प्रदेश के न्यागांव थाना अंतर्गत बगदरा घाटी के जंगल के बीच से गुजर रहा था। तभी डकैत गौरी ने तीन साथियों के साथ असलहों से गोलीबारी करते हुए ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद चालक शेर मोहम्मद व खलासी रफीक मोहम्मद को नीचे ट्रक से उतारकर मारपीट की और नकदी व मोबाइल लूट लिए।

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए लुटेरे

खलासी के विरोध करने पर डकैतों ने गोली चला दी। जो कि उसकी बांह से छूकर निकल गई। वारदात के बाद चालक और खलासी दहशत में आ गए। वहां से भाग कर एसएएफ चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। चालक ने बताया कि लुटेरे 1,100 रुपये ले गए हैं।


थाना प्रभारी संतोष तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और टीमों को डकैतों की तलाश में लगाया। उन्होंने बताया कि घटना में डकैत गौरी का हाथ नहीं है। कुछ छोटे बदमाशों ने चालक व खलासी को लूटा है और तमंचा से फायर किया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। ट्रक हरियाणा का था जो गोरखपुर से मटर लेकर बेंगलुरु जा रहा था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘पूर्व पालिकाध्यक्ष’ के ‘भतीजे’ समेत 9 ‘साइबर ठग’ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नें मनाया हुतात्मा दिवस : किया रक्त दान

City News Uttar Pradesh

जिले में वायरल फीवर की आई सुमानी, अस्पताल में छाई मनमानी !

City News Uttar Pradesh

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

City News Uttar Pradesh

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़