
- विनोद मिश्रा
बांदा। साइबर अपराधियों पर पुलिस नें अब तक का सबसे बड़ा वार किया ह़ै। साइबर क्राइम, कोतवाली नगर और एसओसी की टीम ने रातभर घेराबंदी कर 9 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू का भतीजा कृष्णा साहू भी शामिल है।
पूछताछ में गिरोह ने कबूला कि इनका काम था पहले एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करो, फिर आधार-पैन के सहारे फर्जी कंपनियों के नाम पर खाते खुलवाओ। ठगी की रकम इन्हीं खातों में मंगाकर 2 घंटे में उसे 10 जगह घुमा दो। पुलिस आए तो मोबाइल-सिम तोड़कर फेंक दो। इसी फॉर्मूले से ये लोग प्रदेश भर में लोगों को ठग रहे थे। 11/12 जुलाई की रात मवई बाइपास से सरगना प्रेम प्रकाश को दबोचा गया।
उसने बताया उसके 8 साथी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे बोलेरो लेकर बैठे हैं। पुलिस ने मौके पर धावा बोलकर सभी को धर दबोचा। इनके पास से 52 हजार 475 नकद, 1 बोलेरो, 1लैपटॉप, 10 मोबाइल, 6 एटीएम बरामद किये। एसपी पलाश बंसल ने साफ किया कानून के लिए न कोई सियासी नाम बड़ा है,न कोई रसूख। जो जनता को लूटेगा वो जेल जाएगा। उन्होंने टीम को 20 हजार का इनाम देकर पीठ थपथपाई। गिरफ्तार लोगों में प्रेम प्रकाश, सूरज, समीर, अभिषेक, जीतू, योगेश, कृष्णा साहू, सुशील, मुकेश हैं। इनके खिलाफ 12/26 बीएनएस, 66डीआईटी के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ ह़ै। अब पुलिस लैपटॉप-मोबाइल की फॉरेंसिक कर ये पता कर रही है कि इस गिरोह के तार कितनी दूर तक फैले हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
