
- शरद मिश्रा
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को “बांदा और बबेरू विधानसभा” के लिए “710 करोड़” से अधिक की “229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास” किया।
इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड के 9 साल के बदलाव और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। योगी ने कहा कि 9 साल पहले बुंदेलखंड में पलायन, प्यास, डकैती और माफिया का राज था। किसान खेत जाने से डरता था।
लेकिन अब यहां मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर बना है। “बुंदेलखंड अब धरती का स्वर्ग बनेगा”।
योगी ने विकास का “श्रेय” सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को दिया। उन्होंने कहा अच्छे जनप्रतिनिधि को आपने चूना तो यहां परियोजनाएं आ रही हैं। सीएम के इस बयान पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने माफियाओं से 64 हजार एकड़ जमीन खाली कराई। अब उसी पर निवेश और रोजगार आ रहा है। बांदा के शजर पत्थर को ओडीओपी से नई पहचान मिली है। बीडा के रूप में बुंदेलखंड को यूपी का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर बनाया जाएगा।
सीएम ने चेतावनी दी कि अगर भूमाफिया और डकैत चुनाव जीतेंगे तो व्यापारी का अपहरण और गरीबों की योजनाओं पर डकैती होगी। हमारी सरकार तुष्टिकरण नहीं करती। बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर हमला करने वालों के लिए यमराज का रास्ता खोल दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सीएम ने लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, चेक और चाबियां वितरित कीं। साथ ही अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
