24.8 C
Lucknow
October 18, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 36 विभाग 'निकम्मे' साबित: डीएम नें माथा ठोंका, सख्ती का क्या होगा असर ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में 36 विभाग ‘निकम्मे’ साबित: डीएम नें माथा ठोंका, सख्ती का क्या होगा असर ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “जनसुनवाई की सबसे बड़ी प्रणाली आईजीआरएस को 36 विभागों ने पूरी तरह मजाक” बना दिया है। जनशिकायतों के “निस्तारण” में “निकम्मापन और घोर लापरवाही” बरतने पर इन “विभागों की रैंकिंग धड़ाम” हो गई है, जिससे जिलाधिकारी अमित आसेरी “बेहद चिंतित और सख्त नाराज” हैं।डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांचकलेक्ट्रेट सभागार में हुई “आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में जब 36 विभागों की खराब प्रगति रिपोर्ट” सामने आई तो डीएम का “पारा चढ़” गया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस मुख्यमंत्री की “सर्वोच्च प्राथमिकता” है, जनता की उम्मीद है, लेकिन “अफसर” इसे सिर्फ पोर्टल पर “खानापूर्ति” समझ रहे हैं। उन्होंने “चिंता” जताते हुए कहा कि “शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण नहीं होना गंभीर” है। सिर्फ कंप्यूटर में निस्तारित लिख देने से “जनता का भरोसा” नहीं जीता जा सकता। अफसरों को “फील्ड में जाकर समाधान” करना होगा।डीएम अमित आसेरी नें 'हौंका': अधिकारी हुये भयभीत, क्या सुधरेगी तस्वीर !नाराज डीएम ने सभी 36 विभागों के अधिकारियों को “दो से तीन” दिन का “अल्टीमेटम देते हुए सख्त निर्देश” दिए कि हर हाल में 75 प्रतिशत से “अधिक प्रगति लाकर रैंकिंग सुधारें”। इतना ही नहीं, बैठक से “गायब” रहने वाले “लापरवाह अधिकारियों पर भी गाज गिरी” है। डीएम ने प्रभारी अधिकारी “आईजीआरएस” को आदेश दिया कि अनुपस्थित अधिकारियों को “कारण बताओ नोटिस” जारी कर “व्यक्तिगत रूप से तलब” किया जाए और उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। डीएम की इस “सख्ती के बाद विभागों में हड़कंप” मचा हुआ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान निरस्त, सभी वाहनों पर लागू

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ‘नए वर्ष’ पर संदेश: विकास-समृद्धि के ‘पथ’ पर बढ़ेगा प्रदेश

City News Uttar Pradesh

दलजीत सिंह ने ‘राजनीति’ से हटकर रचा जनसेवा का इतिहास: अदरी का नेत्र शिविर बना मिसाल

City News Uttar Pradesh Desk

महोबा के समाज कल्याण अधिकारी को मंत्री असीम अरुण ने किया निलंबित

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh

यूपी : ऑनर किलिंग में सिपाही के बाद अब प्रेमिका की गोली मारकर हत्या …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़