
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “अवैध शराब का कारोबार” करने वालों के लिए “अब बुरा वक्त शुरू” हो गया है। इसकी वजह हैं जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार।
पदभार संभालते ही उन्होंने अवैध मदिरा के खिलाफ “आर-पार” की “जंग का ऐलान” कर दिया है और उनकी सख्त कार्यशैली से पूरे महकमे में हलचल के साथ-साथ “माफियाओं में हड़कंप” मचा हुआ है।
धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। वह खुद “हर कार्रवाई की मॉनिटरिंग” कर रहे हैं और “फील्ड में टीमों को खुली छूट” दे रखी है कि अवैध कारोबार “बर्दाश्त” नहीं होगा।
उनके निर्देशन में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई हुई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, 3 और 5 की संयुक्त टीम ने अतर्रा के बदौसा थाना क्षेत्र के केवटन पुरवा और बागे नदी के कछार में दबिश दी। मौके से 4 लीटर कच्ची शराब और 350 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।
धर्मेंद्र कुमार के सख्त निर्देश पर “लहन को मौके पर ही नष्ट” किया गया और एक अभियोग पंजीकृत किया गया। धर्मेंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि जड़ से खत्म करने तक जारी रहेगा। उनकी इस “कार्यशैली की जनता में भी सराहना” हो रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
