City News Uttar Pradesh
पोषण माह प्रतियोगिता : डीएम आनंद नें भी लिया बुंदेली पोषक व्यंजन का स्वाद
उत्तर प्रदेश

पोषण माह प्रतियोगिता : डीएम आनंद नें भी लिया बुंदेली पोषक व्यंजन का स्वाद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया।लजीज पोषक व्यंजन प्रतियोगिता हुई।
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में चयनित छात्राओं नें इसमें भाग लिया। आयोजन का मुख्य विषय गर्भवती एवं धात्री महिलाओं हेतु बुंदेलखंड का पौष्टिक व्यंजन था। प्रतियोगिता का आकर्षण छात्राओं द्वारा बनाए गए बुंदेली व्यंजन भाकोसा, मोरिंगा सूप, हरेला, लाटा, आटे के लड्डू, मल्टीग्रेन पराठा, सोयाबीन कबाब, चुकंदर का हलवा आदि थे।

पोषण माह प्रतियोगिता : डीएम आनंद नें भी लिया बुंदेली पोषक व्यंजन का स्वाद
छात्राओं द्वारा क्षेत्रीय खाद्य पदार्थ एवं व्यंजन की पोषकीय महत्ता बताई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला परिषद कृषि महाविद्यालय को प्राप्त हुआ एवं दूसरे स्थान पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं तीसरे स्थान राजा देवी पीजीकॉलेज को प्राप्त हुआ। पार्वती महाविद्यालय एवं रामस्वरूप महाविद्यालय हुसैनपुर को सांत्वना पुरस्कार मिला।

पोषण माह प्रतियोगिता : डीएम आनंद नें भी लिया बुंदेली पोषक व्यंजन का स्वाद

जिलाधिकारी द्वारा विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह द्वारा वॉल ऑफ फेम का उद्घाटन भी किया गया। किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ अब 25 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री की दूसरी पारी की शपथ ! उप मुख्यमंत्रियों को लेकर फंसा पेंच ?

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित देंगे ‘गुदगुदानें’ वाला तोहफा: अवस्थी पार्क में बनेगा सिंथेटिक पथ

City News Uttar Pradesh

पांच दिन पहले लापता हुए युवक की बेरहमी से हत्या, घाटमपुर में पुलिस को मिला नरकंकाल …

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी

ब्रेकिंग न्यूज़