City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव

  • ब्यूरो रिपोर्ट

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर काशी के लोगों में खास उत्साह दिखा।

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव
Grand welcome of PM Modi in Kashi: Modi-Modi echoed amidst drums and trident 

शनिवार की देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की झलक पाने के लिए लोग दो घंटे पहले से नजरें जमाए खड़े थे। बाबतपुर एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक समर्थकों की भीड़ जमा रही। उत्साह इतना था कि मोदी-मोदी और हर- हर महादेव के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पीएम के स्वागत में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया कलाकारों ने अगल-अलग आकर्षक प्रस्तुतियां दीं

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव
Grand welcome of PM Modi in Kashi: Modi-Modi echoed amidst drums and trident and PM said – Har Har Mahadev

पीएम शाम 7 बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके पहले महिला समर्थकों ने बैंड बाजे पर खूब नाचा और मोदी-मोदी के नारे लगाए। वहीं, बाल समर्थकों में भी खासा उत्साह दिखा। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी के हाथों में भाजपा का झंडा दिखा। काशी विश्ननाथ मंदिर क्षेत्र में शाम 4 बजे से ही लोग जमा होना शुरू हो गए और शाम 9 बजे तक सड़क की दोनों ओर काफी भीड़ रही। लोग कभी नारा लगाते तो कभी बैंड पर थिरकते रहे।

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव
Grand welcome of PM Modi in Kashi: Modi-Modi echoed amidst drums and trident and PM said – Har Har Mahadev

पीएम का आगमन होते ही लोगों ने उन पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर दी। एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक फूल वर्षा होती रही और लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। प्रधानमंत्री भी अपनी जनता द्वारा भव्य स्वागत देखकर अह्लादित हुए। हल्की मुस्कान के साथ वे कभी हाथ जोड़ कर तो कभी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन कर रहे थे।

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव
Grand welcome of PM Modi in Kashi: Modi-Modi echoed amidst drums and trident and PM said – Har Har Mahadev

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की और लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर परिसर में उन्होंने पुजारियों से बातचीत की। काशी विश्वनाथ में त्रिशूल उठाकर पीएम मोदी बोले-हर हर महादेव इसके साथ ही उन्होंने चुनाव का बिगुल बजाया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लगातार बढ़ती ठंढ़ी नें किसानों की चिंता बढ़ाई : फसलों पर पाले का प्रकोप लपलपया

City News Uttar Pradesh

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की चौपाल : जनता का दूर कर रही मलाल

City News Uttar Pradesh

आर्थिक तंगी महिला की बन गई मौत का कारण ? पारिवारिक विवाद की ओर भी पुलिस का निशाना

City News Uttar Pradesh

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, साढ़े तीन लाख की लूट: सामान खरीदने जा रहे थे सतना

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़