30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेशराजनीति

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल

– ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए शनिवार को आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली का सघन दौरा किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में अंधकार युग था। हर तरफ अविश्वास का माहौल था, भारतीयों का गिरता सम्मान, घोटालों की लंबी श्रृंखला, अराजकता, नक्सलवाद और उग्रवाद भारत की नियति बन चुकी थी। आज आप जिस भारत को देख रहे हैं, वह नया भारत है।

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल
CM Yogi sounded the bugle of Lok Sabha elections in Purvanchal: Questions raised on the work of the opposition

सीएम योगी ने कहा कि इस नए भारत में यहां सुरक्षा की गारंटी है, संस्कृति का संवर्धन किया जा रहा है, देश आर्थिक समृद्धि का कीर्तिमान गढ़ रहा है। आजादी के शताब्दी वर्ष में विकसित भारत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की गारंटी देते हुए योगी ने कहा कि गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आजीविका की पुख्ता व्यवस्था कर रही है। पीएम मोदी के अगले कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल
CM Yogi sounded the bugle of Lok Sabha elections in Purvanchal: Questions raised on the work of the opposition

मुख्यमंत्री ने चंदौली और जौनपुर में 1642 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभाओं को संबोधित किया। विपक्ष पर जात पात की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्हें परिवार मोह से ग्रस्त बताया। सीएम योगी ने कहा कि पहले श्रीराम का नाम लेने पर डंडे पड़ते थे। आज लोग अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत प्रधानमंत्री मोदी के सच हुए सपनों का परिणाम है। यही कारण है कि जौनपुर में 35,00 करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। हर जनपद में अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं।

– सीएम ने चंदौली में 743 करोड़ की परियोजनाएं की समर्पित

सीएम योगी ने कहा कि जौनपुर में 899 करोड़ रुपये की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और नईगंज तिराहा स्थित पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने चंदौली में 743 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज जनता को समर्पित किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेढ़ लाख उड़ाने वाले ‘दो बदमाश’ गिरफ्तार: हथियार व रकम हुई बरामद

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : दो साल के मासूम का गला दबाकर फंदे पर झूली मां, दोनो की हुई मौत, पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की “सख्त निगरानी” से बदली तस्वीर: संस्थाओं में “बेचैनी”

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी, हादसे में दो लोग हुए गंभीर घायल

Banda- भागवत गीता का एक एक श्लोक आज भी प्रासंगिक: आचार्य प्रमोद कृष्णम…

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : शीघ्र दुरुस्त हों गोआश्रय के स्थाई और अस्थाई स्थल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़