- विनोद मिश्रा
बांदा। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी तथा मंत्री प्रजीत सिंह के नेतृत्व किया ।प्रदर्शन के दौरान शिक्षक, शिक्षिकाएं, हाथों में नारों की तख्तियां लिये थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

शिक्षकों ने कहा कि हम ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में नहीं है, विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा समाज में भ्रम फैलाया जा रहा, किंतु ऑनलाइन व्यवस्था में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान, विधिवत नियमावली तथा हमारी मांगों को पूरी किए बिना यह व्यवस्था लागू किया जाना उचित नहीं है। शिक्षक आज भी पहले विद्यालय जा रहा, अपने बच्चों को पढ़ा रहा, पूरी ड्यूटी करने के बाद अपने संघर्षों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि संघ द्वारा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु शासन को अनेकों बार पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें शिक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की भांति 31उपार्जित अवकाश प्रदान करने, 12 द्वितीय शनिवार अवकाश, अर्ध आकस्मिक अवकाश प्रतिकार एवं अध्ययन अवकाश, निशुल्क चिकित्सा सुविधा जैसी मांगे सम्मिलित थी।

परंतु संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल एवं उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में दिनांक 30/10/2023 तथा 9/11/2023 को शासन स्तर पर संपन्न हुई वार्ता के उपरांत भी आज तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है। संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ने वर्तमान में लागू की जाने वाली अव्यवहारिक ऑनलाइन व्यवस्था को लागू करने के पहले विभाग को, जिन प्रस्तावों को शिक्षकों ने सर्वसम्मति से पारित किया है, उनको पूरा करते हुए पूर्व में की गई मांगों के निराकरण हेतु पहल करने पर जोर दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
