- विनोद मिश्रा
बांदा। कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम के 10 दिवसीय परंपरागत आयोजन अब अंतिम पड़ाव में है। मंगलवार को 9 वीं मनाई गई। ताजियों के मिलाप के साथ हीं देर रात दहकते अंगारों पर इंसानी जिस्म थिरकते रहे। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे हुसैन सहित इसी कुनबे के 72 लोगों को शहीद होने की उनकी याद में तमाम स्थानों पर कुरान पाठ (कुरान ख्वानी) की गई। शिया इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला चलता रहा और मरसिया, नोहा के बीच मातम हुआ।

9 वीं पर सुबह कोतवाली के सामने ताजियों का मिलाप हुआ। यहां मेला में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। दो अलग-अलग ताजिए जुलूस शहर में निकले। कई स्थानों पर लंगर हुआ। मर्दन नाका, पुलिस चौकी रोड पर भी एजाज मरहूम इमामबाड़ा और खुटला इमामबाड़ों में ताजियों का मिलाप हुआ। कई लोगों ने ठंडे पानी के पाउच बांटे।

उधर, सूरज ढलते ही शहर के करीब 67 अलाव और इमामबाड़ों में ढोल-ताशें गूंजने लगे। अलाव में कई क्विंटल लकड़ी के अंगारे तैयार होते ही जोशीले बाजे-गाजे के बीच श्रद्धालुओं ने इन्हें हाथों से उछाला। हरेक अलाव में यह प्रदर्शन देखने के लिए तमाशाइयों का हुजूम रहा। आसपास के गांवों के लोग भी आए। सबसे ज्यादा चर्चित और मशहूर अलीगंज स्थित रामा के इमामबाड़े में सर्वाधिक भीड़ रही। यहां भारी तादाद में महिलाओं ने विभिन्न पकवानों के साथ फातेहा ख्वानी की।

मान्यता के मुताबिक चांदी के नीबू रामा की ढाल में बांधे। अलाव प्रदर्शन खत्म होते ही ढाल सवारियों के जुलूस निकल पड़े। पीली कोठी चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, मर्दन नाका पुलिस चौकी रोड, खुटला, निम्नीपार, बलखंडी नाका, पूर्वी कोठी, कालवनगंज, खानकाह दरगाह रोड, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज, छावनी चौराहा आदि इलाकों में पंडाल सजाए गए। पूरे शहर में पुलिस गश्त जारी रही। नरैनी, बबेरू, तिंदवारी, बदौसा आदि में भी 9वीं पर ढाल, अलाव और ताजिया, अलम जुलूस निकाले गए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
