24.3 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद
उत्तर प्रदेश

मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत को जिले के पचास किसान हैदराबाद में परखेंगें और समझेंगें।दो दिनों में सब जान -समझ इज्जत और लज्ज्त के साथ उत्पाद की तकनीक समझ कर उसे अपनें बुंदेलखंड क्षेत्र में परवान चढ़ायेगें।

मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद
Magical training of Mota Bhai’s respect and shame: CDO sent to Hyderabad

इस अहम कृषि तकनीक प्रशिक्षण के लिये मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य नें किसानों को लग्जरी बस में बैठकर हरी झंडी दिखा “बाय-बाय” कर रवाना कर दिया। इस दल को मोटा भाई यानी श्री अन्न उत्पादक किसानों के दल की संज्ञा दी गई है। यह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च, हैदराबाद में मोटे आनाज ज्वार, मक्का, सांबा, कोदो, बाजरा, कुटकी,आदि मोटे अनाज के वेहतर उत्पादन में दो दिन में ही जादुई तरीके से निपुण कर दिये जायेंगें।

मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद
Magical training of Mota Bhai’s respect and shame: CDO sent to Hyderabad

अब इस हैदराबाद के सफर एवं प्रशिक्षण का विश्लेषण करना भी जरूरी है। जो पचास किसानों का चयन किया गया। उसका पैमाना क्या निर्धारित था यह “गोलमाल है भाई सब गोलमाल है” कि कथित तर्ज पर किया गया।  दूसरी बात यह कि मोटे अनाज के उत्पादन के लिये तो स्वयं में यह क्षेत्र अपनें आप में विशेषज्ञ है, फिर हैदराबाद रिसर्च सेंटर क्यों भेजा गया वहां की जलवायु एवं बुंदेलखंड की जलवायु में अंतर है।

मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद
Magical training of Mota Bhai’s respect and shame: CDO sent to Hyderabad

वहां जिन किसानों को भेजा गया उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कृषि निपुणता क्या है ? जो प्रशिक्षण दाताओं की भाषा से दो दिन में ही ज्ञान वर्धक हो जायें। या फिर हैदराबाद से पिकनिक सा मना “लौट के बुद्धू घर को आयें” वाली कहावत चरितार्थ करेंगे। यह प्रशिक्षण व्यवस्था तो जिले के कृषि विश्वविद्यालय में कम खर्च और अधि संख्या में वेहतर ढंग से कराई जा सकती थी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: पीएम मोदी नें विश्व में देश का बढ़ाया मान -सम्मान

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था धड़ाम , खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं बेटियां …

दीपावली पर पटाखा बाजार में जमकर खरीददारी: बिक गये लगभग दो करोड़ के पटाखे

City News Uttar Pradesh

सपा ने संगठन और पीडीए को दी ‘धार’ : सावित्री बाई फुले के ‘विचारों’ को किया ‘आत्मसात’

मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

ब्रेकिंग न्यूज़