27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बेंदा घाट के पास आगे जा रहे डंपर से तेज रफ्तार पीछे से आ रहे डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व खलासी अंदर ही फंस गए। बुलडोजर मंगाकर पुलिस ने केबिन तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आगे चल रहे डंपर को लेकर चालक भाग निकला।

तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव
High speed havoc: A dumper going forward on Banda-Fatehpur highway collided with the rear, the clerk died, the body was removed after breaking the cabin

राजमार्ग पर हुए गड्ढों से आए-दिन हादसे हो रहे हैं। फतेहपुर की तरफ से बांदा की ओर जा रहे डंपर चालक ने गड्ढे से बचने के लिए एकाएक ब्रेक मार दिया। जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर टकरा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेंदा घाट चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी पहुंचे और चालक व खलासी को निकलवाया।


इसमें सुलतानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के बरोला निवासी शिवबरन के 28 वर्षीय पुत्र राजेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक डडवा कला निवासी 45 वर्षीय रामशिरोमणि यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वजन को सूचना भेजी गई है। दूसरा वाहन लेकर चालक भाग गया है। घायल चालक रामशिरोमणि ने बताया कि वह लोग कबरई से गिट्टी लाने जा रहे थे। रास्ते में एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वह केबिन में सो गया, जबकि राजेश डंपर चला रहा था।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुष जनता के द्वार कब पहुंचेगी सरकार : महात्वाकांक्षी योजना की फ़ाइल क्यों है बंद ?

डायरिया और बुखार का कहर: जिला अस्पताल में बेड फुल, मरीजों की भीड़ से अफरा-तफरी !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘ऐतिहासिक’ सौगात: ‘वर्षों पुरानी समस्या’ का 5.23 करोड़ से होगा ‘अंत’

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से किया 35 करोड़ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ, कहा- चित्रकूट में हो रही कोदंड वन की स्थापना, अब यहां डकैत नहीं, दहाड़ेंगे टाइगर

City News Uttar Pradesh

बांदा के होनहारों का बल्ला अब आज़मगढ़ में गूंजेगा: दो युवा सितारे प्रदेश टीम में हुए शामिल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़