
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने 12 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में अतर्रा, चिल्ला, जसपुरा, साइबर थाना और अपराध शाखा समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। आपको बता दे कि चिल्ला थाना की कमान अब इंस्पेक्टर संदीप तिवारी को सौंपी गई है, जो पहले अपराध शाखा में तैनात थे। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव को निरीक्षक कॉम्बिंग से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया। नरैनी कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम रामकिशोर को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया। पैलानी थाने से एसएसआई रमेश कुमार को कोतवाली नगर भेजा गया। चौकी प्रभारी कृषि विश्वविद्यालय देवेंद्र कुमार को बिलगांव चौकी प्रभारी बनाया गया।

सिंहपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को पैलानी थाने का एसएसआई नियुक्त किया गया। महिला थानाध्यक्ष अनुपमा त्रिपाठी को जसपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया। जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद को महिला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चिल्ला थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी को एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया। विंध्यवासिनी देवी चौकी प्रभारी शिववीर सिंह को कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी बनाया गया। मटौंध थाना के प्रमोद कुमार को अतर्रा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। अतर्रा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी को अपराध शाखा भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह तबादले किए गए हैं। इससे जिले में कानून व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा और अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
