24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यह कैसी हड़बड़ी : आधी-अधूरी तैयारियों संग ऑनलाइन कक्षाएं …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आपा-धापी के बीच आधी-अधूरी तैयारी के साथ कल से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। अधिकांश विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया गया। सुबह आठ से 12 बजे तक विषयवार शिक्षकों ने वीडियो बनाकर छात्रों के मोबाइल नंबर पर सेंड किए। कुछ विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। हालांकि, पहले दिन नेटवर्क समस्या ने छात्र-छात्राओं को काफी हलाकान किया।


स्कूल प्रधानाचार्यों का दावा है कि निर्बाध रूप से पढ़ाई की कराई जा रही है। जिले में कुल 163 विद्यालय हैं। शासन के आदेश पर इन विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाना था। पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षकों ने 40 मिनट की कक्षा का वीडियो बनाकर सेंड किए। यह वीडियो नेटवर्क की समस्या को लेकर अपलोड नहीं हो सके। इससे छात्र-छात्राओं को पहले दिन की कक्षा का लाभ नहीं मिल पाया। उधर, कुछ स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को सीधे नेटवर्किंग से जोड़कर कक्षाओं का संचालन किया गयाग। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहले दिन से ही कक्षा 9 से 12 तक के 10 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी विषयों का विषयवार ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया गया। एक व्हाट्सएप ग्रुप में पांच शिक्षक लगाए गए हैं। यहां पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शिक्षण कार्य कराया गया।


प्रधानाचार्य डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। आदेश आते ही कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया है। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 के छात्रों का ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षण कार्य कराया गया। यहां शिक्षकों ने विषयवार वीडियो बनाकर सेंड किए। कक्षा 10 के सात व 12 के नौ ग्रुप बनाए गए। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन ग्रुप सृजित किए गए हैं। टाइम टेबल बनाकर छात्रों को शिक्षा दी जा रही है। कक्षा नौ में प्रवेश न होने से फिलहाल कक्षाएं संचालित नहीं की जा सकी हैं। डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 के 6-6 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पहले दिन वीडियो बनाकर शिक्षा दी गई। प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि कक्षा नौ में प्रवेश न होने की वजह से फिलहाल इस कक्षा की पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में दो एमएलसी सीट : चुनाव में टिकट की पैंतरे बाजी हुई शुरू !

अध्यक्ष मालती व अंकित की ‘होली पर्व’ पर शुभकामनाएं : स्वच्छता व सौहार्द का संदेश

डीएम और एसपी नें किया मंडल कारागार का निरीक्षण : सीसी टीवी कैमरे मिले खराब ! …

City News Uttar Pradesh

आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन …

City News Uttar Pradesh

Corona Vaccination: यूपी में दिखने लगा कोरोना टीकाकरण महाभियान का असर, अब तक 2 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन …

सदर विधायक प्रकाश की दरिया दिली, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को लिया गोद …

ब्रेकिंग न्यूज़