City News Uttar Pradesh
आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन ...
उत्तर प्रदेश

आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आरक्षण और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। रोष जताया कि पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल जैसी इकाइयों में दिव्यांगजनों के लिए चार फीसदी आरक्षण था। अब इसे समाप्त कर दिया गया है। इससे दिव्यांगों में गुस्सा पनप रहा है।


बुधवार को पार्टी बैनर तले दिव्यांग स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। दिव्यांग एकता के नारे लगाए। चार फीसदी आरक्षण समाप्त किए जाने और रेलवे में दिव्यांगों के लिए आरक्षित बोगी हटाने का विरोध किया।

आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन ...

कहा कि पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल जैसी इकाइयों में नियुक्तियों पर चार फीसदी आरक्षण मिलता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। इससे दिव्यांगों में गहरा रोष है।


मांग की कि इसके स्थान पर दूसरे विभागों में नौकरियों का आरक्षण कोटा बढ़ाया जाए। दिव्यांगों को रोजगार के लिए बिना गारंटी व ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने, दिव्यांगों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन, पीएम आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, शौचालय आदि मांगें भी शामिल रहीं। प्रदर्शन व ज्ञापन में बुंदेलखंड प्रभारी श्यामबाबू त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आरबी कुशवाहा समेत इरशाद, भइयन, संदीप, अवधेश, प्रेमचंद्र, रामबाबू सोनी, मुुलुवा, नवल किशोर, रमाशंकर, मुन्ना यादव, राम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 748 लाख की राहत से गरीबों को मिली ज़िंदगी, मानवता का रचा कीर्तिमान

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh

Banda- जज्बा : फूल और मसाला की खेती करें, हो जायेगें मालामाल…

City News Uttar Pradesh

बांदा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले सपाई, दिया जाए मुआवजा…

City News Uttar Pradesh

वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !

City News Uttar Pradesh

आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़