23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बैंक काउंटर से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 4.40 लाख की चोरी, चार मिनट में घटना को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश

बैंक काउंटर से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 4.40 लाख की चोरी, चार मिनट में घटना को दिया अंजाम …

 

फर्रुखाबाद। कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के कैश काउंटर से बुधवार दोपहर 4,40,870 रुपए चोरी कर लिए गए। घटना के दौरान दो सीसी कैमरे बंद कर दिए गए। घटना के चार मिनट बाद दोनों कैमरे चालू कर दिए गए। इससे जाहिर है कि चोरों ने मात्र चार मिनट में ही घटना को अंजाम दिया। जब कैशियर को चोरी की जानकारी हुई तो बैंक कर्मियों में हलचल मच गई। पुलिस और एसओजी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।


इटावा बरेली हाईवे पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बुधवार दोपहर 1:55 बजे कैशियर ऋषभ कटियार खाना खाने के लिए काउंटर से उठ गए, लेकिन वह काउंटर में ताला लगाना भूल गए। 20 मिनट बाद वह कैश काउंटर पर पहुंचे तो कैश बाक्स खाली देख वह दंग रह गए। कैशियर के मुताबिक बाक्स में 4,40,870 रुपए रखे थे, जो गायब हैं। चोरी की जानकारी जब अन्य बैंक कर्मचारियों को हुई तो खलबली मच गई। शाखा प्रबंधक रवि प्रताप सिंह के अवकाश पर होने की वजह से लेखाकार आलोक शुक्ला के पास प्रबंधक का चार्ज है।

बैंक काउंटर से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 4.40 लाख की चोरी, चार मिनट में घटना को दिया अंजाम

उन्होंने मामले की सूचना प्रबंधक को दी। आनन-फानन बैंक पहुंचे प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंद पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर और एसओजी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैशियर काउंटर और प्रबंधक कक्ष के बाहर लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। तब दोपहर 1:56 से 02 बजे तक कैमरे बंद पाए गए। इससे जाहिर है कि चार मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। कैमरे मानीटर से बंद किए गए। जब कि मानीटर शाखा प्रबंधक कक्ष में लगा है। घटना के दौरान प्रबंधक भी अपने कक्ष में नहीं थे।

कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंदु ने बताया कि कैमरे से दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार घटना घटित हुई है, उससे साफ है किसी बैंक कर्मचारी की भूमिका है। गहनता से जांच की जा रही है। कैमरे किसी बैंक कर्मचारी ने बंद किए होंगे, ऐसे पुलिस मान रही है। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त” …

City News Uttar Pradesh

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग पटेल का जल संरक्षण में कमाल : सरकार द्वारा वाटर हीरो एवार्ड हेतु चयनित

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान:बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास”

अंकित नें मंत्री नंदी के स्वागत में बहाई पारिवारिक रसधार: गुलाब वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

सैनिक बंधु की बैठक में एडीएम नें सुनी समस्यायें : निस्तारण के दिये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़