
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति के शोरगुल के बीच बुधवार को एक दृश्य ऐसा भी सामने आया जिसने प्रशासनिक औपचारिकताओं को पारिवारिक आत्मीयता में बदल दिया।

मौका था नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के स्वराज कॉलोनी स्थित आवास पर जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के आगमन का। जैसे ही मंत्री नंदी पहुंचे, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन ने उन्हें पल भर के लिए भावविभोर कर दिया।

स्वागत का मोर्चा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने खुद संभाला और मंत्री को वह आतिथ्य दिया जिसे “राजनीति से ऊपर उठकर आत्मीयता” कहा जा सकता है। पूरे स्वागत समारोह में न कोई भाषणबाज़ी थी, न कोई मंचीय दिखावा बस एक परिवार की तरह मंत्री का स्वागत और आत्मीयता से भरा माहौल।

मंत्री नंदी ने भी अपने स्वभाविक मुस्कान के साथ हर एक क्षण का आनंद लिया। जब अंकित गुप्ता ने चांदी का मुकुट पहनाया, तो पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। मंत्री नंदी ने भी कहा, “बांदा मेरा घर है, और आप सभी मेरे अपने। आज जो अपनापन यहां महसूस हुआ, वो शायद ही कहीं और हो।” परिवार के साथ फोटो सेशन भी चला और मेहमाननवाज़ी का सिलसिला देर तक जारी रहा।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय मंत्री जी ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाला और हमारे आमंत्रण को स्वीकार किया। ये पल सदैव हमारे लिए गौरव का विषय रहेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
