29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन ...
उत्तर प्रदेश

बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका सो रही है, इसके न जगने से शहरमें कीचड़ और गंदगी का अंबार है। अब उदाहरण में आवंतीनगर नगर का दे रहें हैं। यहां जलभराव और कीचड़ ने बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि गंदगी के चलते कोई टीचर उनके बच्चों को घर ट्यूशन पढ़ाने नहीं आता। दूसरी तरफ महिलाएं पूजा के लिए मंदिर जाने से परहेज कर रही हैं। खास बात यह है कि इस मोहल्ले में अधिकांश फौजी परिवार रहता है।


अतर्रा रोड स्थित आवंतीनगर (वार्ड-19) के बाशिंदों ने बुधवार को एक बार फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। रोष जताया कि कई बार उच्चाधिकारियों से सड़क और जलनिकासी व्यवस्था की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। दो बार डीएम और आठ बार नगर पालिका को अर्जियां दीं, लेकिन सब बेअसर रहा।

बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन ...
आलम यह है कि 66 फीट के इस रास्ते पर जलभराव-कीचड़ और सड़ांध से कोई रिश्तेदार उनके घर नहीं आना चाहता। यहां की रुक्मिणी का कहना है कि रास्ते की हालत देखकर कोई टीचर उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए तैयार नहीं है। कीचड़ के बीच से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। जलभराव से फिसलन भी हो गई। अक्सर साइकिल सवार छात्र-छात्राएं और दुपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं। उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।


सड़क की गंदगी स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रही है। शीघ्र सड़क व जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विश्वनाथ सिंह, गणेश प्रसाद, विचित्रवीर सिंह, कमलेश सिंह, देशराज सिंह, जगदीश, ज्वाला सिंह, रामकिशोर, कैलाश प्रसाद, माता प्रसाद, रामशरण, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda: सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत…

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1 बालू खदान माफिया, यहां चला रहा समानांतर सरकार ?

City News Uttar Pradesh

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

City News Uttar Pradesh

तेंदुआ की दहशत : शिकारपुरा जंगल में वन विभाग की टीम कर रही तलाश, जारी किया अलर्ट

Banda : बांदा में ग्राम पंचायतों का चुनाव, रच दिया गया इतिहास ! …

सीएम योगी बोले: उपचुनाव में भाजपा की जीत से विपक्षी दलों में हड़कंप, 2027 में बीजेपी की होगी प्रचंड जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़