City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य

 

चित्रकूट। जिला कारागार में पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर ने गैंगवार में दो की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया था। इस घटना की न्यायिक जांच हो रही है। जांच अधिकारी को इससे जुड़े कोई भी साक्ष्य 31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं।

चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य
Chitrakoot: Judicial investigation of district prison gang war continues, court seeks evidence by January 31

जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया, 14 मई, 2021 को कारागार में गैंगवार की न्यायिक जांच सिविल जज सीनियर डिवीजन चित्रकूट कर रहे हैं। मृतकों के कोई स्वजन या घटना से जुड़े अन्य व्यक्ति अभिलेख, साक्ष्य और बयान दे सकते हैं। ऐसे लोग संबंधित न्यायाधीश की कोर्ट में 31 जनवरी के मध्य कार्य अवधि के दिनों (मंगलवार व शनिवार को छोड़कर) बयान दर्ज करा सकते हैं।

चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य
Chitrakoot: Judicial investigation of district prison gang war continues, court seeks evidence by January 31

उल्लेखनीय है कि जिला कारागार में विचाराधीन बंदी सीतापुर निवासी मुख्तार गैंग के शार्प शूटर कुख्यात अपराधी अंशु दीक्षित ने जेल की अस्थायी बैरक में निरुद्ध शामली जिले के कैराना निवासी पश्चिमी उप्र के कुख्यात अपराधी मुकीम काला और उच्च सुरक्षा (हाई सिक्योरिटी) बैरक में बंद मुख्तार के रिश्ते में भांजे गाजीपुर निवासी विचाराधीन बंदी मेराज अहमद खान उर्फ मेराजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में जेल के अंदर ही अंशु दीक्षित को घेरकर मार गिराया था। मामले में तत्कालीन जेल अधीक्षक समेत अन्य कर्मी निलंबित कर दिए गए थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

व्यापारी हितों की सुरक्षा के प्रति सरकार सचेत: बादशाह सिंह

बिजली व्यवस्था की ‘कुम्हड़ बतिया’ : कड़कती ठंड में ‘विभागीय नाकामी’ से जनजीवन ‘बेहाल’

City News Uttar Pradesh

Banda : कपड़े की दुकान में लगी आग, बेटी की लपटों में घिरकर जिंदा मौत …

विधायक प्रकाश नें कहा बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारें : स्कूल जानें से कोई बच्चा न छूटे

City News Uttar Pradesh

कुशीनगर में नये डीएम रमेश रंजन संभाला दायित्व : विभागों का लिया “फीडबैक”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़