28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम शहरी आवास योजना जिले में लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं। गुरुवार को विधायक प्रकाश दिवेदी नें लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभियां सौंपी। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा नगरीय निकाय निदेशालय से नगर विकास विभाग की 8754 करोड़ की 2042 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण हुआ।

विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान
Efforts of MLA Prakash: PM Awas Yojana is continuously rising

इसका लाइव प्रसारण यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों तथा लाभार्थियों नें देखा। इसमें बांदा के बबेरू नगर पंचायत की 144 लाख की जल निकासी की परियोजनायें भी सम्मिलित थीं।

विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान
Efforts of MLA Prakash: PM Awas Yojana is continuously rising

इस दौरान विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, आयुक्त आर पी सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 3 लाभार्थियों यथा संतो कुशवाहा पत्नी जगदीश कुशवाहा,अनीता पत्नी आनन्द कुमार, मुन्नी देवी पत्नी मंगू राम को 2.5 लाख रूपये की धनराशि तीन किश्तों में दी गयी।

विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान
Efforts of MLA Prakash: PM Awas Yojana is continuously rising

जिले में अब तक 12550 आवास (शहरी) लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं, उपरोक्त लाभार्थियों को आज प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री आवास की चाभी का वितरण भी किया गया।

विधायक प्रकाश का प्रयास : पीएम आवास योजना निरंतर चढ़ रही परवान
Efforts of MLA Prakash: PM Awas Yojana is continuously rising

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी द्वार जनप्रतिनिधिगणों का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख बबेरू, अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk

ऐतिहासिक कालिंजर ने ‘ओढ़ी’ उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से ‘जीवंत’ हुआ किला

City News Uttar Pradesh

पचास करोड़ की सड़कें बनी ‘मौत’ का जाल: ठेकेदार और अफसरों के ‘भ्रष्टाचार’ ने निगला ‘विकास’

City News Uttar Pradesh

पुनर्जीवित हुई चंद्रावल: ‘नाला’ बनी ‘धारा’ अब किसानों की जीवन रेखा !

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने निकाय चुनाव तैयारियों का किया स्थलीय सिंहावलोकन

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की हुई समीक्षा: और तेज होगी छापामार कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़