- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला अस्पताल का गहनता से निरीक्षण किय। पर अफसोस कि उन्हें वास्तविकता से अंधेरे में रख सीएमओ और सीएमएस नें काफी तौर पर जानकारियों से भ्रमित किया।

डीएम “चपरकंजू” व्यवस्थाओं को शायद पूरी तरह से समझने में अनभिज्ञ सी रही। डीएम नें निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी, ओपीडी, आपरेशन थियेटर, दवा वितरण कक्ष, फार्मासिस्ट ड्यूटी रूम सहित पुरूष,महिला वार्डों, शौचालयों, भोजनालय, औषधि भण्डार कक्ष, आक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने इमरजेन्सी, ओ0पी0डी0 कक्ष का निरीक्षण करते हुए मरीजों से वार्ता कर अस्पताल से दी जा रही चिकित्सीय इलाज केे सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या तथा उपचार को भी संज्ञान में लिया। बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करानें के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आकड़ों का पहाड़ा सुनाया कि सभी पीएचसी,सीएचसी में एक-एक चिकित्सक की तैनाती है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। डीएम नें जिला अस्पताल में आवश्यक दवायें, पेयजल, मरीजों के भोजन आदि की व्यवस्थाओं को चेक कराया। शौचालयों में गन्दगी मिलने पर और बेहतर सफाई व्यवस्था रखने को कहा।

उन्होंने आपातकालीन वार्ड, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों से उनके किये जा रहे उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस एन मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
